Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

OBC आरक्षण पर CM...

MP में 27% OBC आरक्षण पर CM हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ओबीसी महासभा के बीच बड़ी बैठक हुई। महासभा ने 13% होल्ड उम्मीदवारों को तुरंत पद बढ़ाकर राहत देने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें।

दिल्ली में आज कॉकरोच...

दिल्ली के कनॉट प्लेस में Cockroach Janta Party की तिरंगा रैली को लेकर भारी सुरक्षा बल तैनात। सेंट्रल पार्क बंद। फाउंडर Abhijeet Dipke का दावा- पुलिस कर रही पीछा। पूरी ख़बर पढ़ें।

Tesla Flying Car: टेस्ला...

टेस्ला की उड़ने वाली नई Roadster का हैरान करने वाला लाइव डेमो! SpaceX रॉकेट तकनीक से हवा में मारी पलटी, 1 सेकंड से कम में 97km की रफ्तार। पूरी डिटेल पढ़ें।

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने पर सीधे मुस्लिम पिछड़ा वर्ग (BCM) कोटे के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज।
Homeउत्तराखंडहरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 31 भिखारियों पर पुलिस...

हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 31 भिखारियों पर पुलिस की कार्रवाई

हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 31 भिखारियों पर पुलिस की कार्रवाई

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान करने और रास्तों पर जबरन भीख मांगने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में अभियान चलाकर 31 भिक्षुकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ भिक्षुक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों से हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों पर कुछ लोग जबरन भीख मांगकर परेशान कर रहे थे। इस शिकायत के मद्देनजर 15 अक्टूबर 2026 को कोतवाली नगर पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने श्रद्धालुओं को भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी। पुलिस ने अपील की कि गंगा स्नान और घाटों पर आवाजाही के दौरान अपने मोबाइल फोन, आभूषण, पर्स और अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें, ताकि भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले अपराधियों से बचा जा सके।

पुलिस टीम में रहे शामिल

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के साथ उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल, उपनिरीक्षक राधाकृष्ण रतूड़ी तथा कांस्टेबल रमेश, मान सिंह, भूपेन्द्र गिरी, अमित कुमार, रितेश कुमार और नितिन रावत शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हरकी पैड़ी क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments