Wednesday, November 4, 2026

TOP NEWS

ईरान का बड़ा फैसला:...

ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत। करीब 8 महीने बाद होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से बिना रोक-टोक गुजर सकेंगे भारतीय जहाज। जानिए भारत की ऊर्जा सुरक्षा और 40% कच्चे तेल की आपूर्ति पर इसका क्या असर होगा।

स्वास्थ्य संस्थाओं के निरीक्षण...

बंद मिले उपस्वास्थ्य केंद्रों एवं नवजात शिशुओं की गृहभेंट में लापरवाही पर स्वास्थ्य...

रबी फसल के लिए...

मसूर बीज पर 75 प्रतिशत तक और चना बीज पर 75 प्रतिशत तक...

जबलपुर स्कूल विवाद: छात्राओं...

जबलपुर स्कूल विवाद: छात्राओं से कचरा उठवाने पर मचा बवाल, प्राचार्या को DEO...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : डांसिंग कॉप रंजीत सिंह की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द...

INDORE : डांसिंग कॉप रंजीत सिंह की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में करवाया एडमिट. युवती ने लगाए हैं गंभीर आरोप!

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

वायरल आरोपों के बीच फेमस ट्रैफिक जवान रंजीत का सेहत खराब, अफसरों से मिलने के बाद भर्ती

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के चर्चित ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह की शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया गया है कि उन्हें छात्ती में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन और साथियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया। यह घटना ऐसे समय सामने आई जब एक युवती द्वारा उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर दो वीडियो साझा किए गए थे और गुरुवार को इस मामले में रंजीत को लाइन अटैच किया गया था।

लाइन अटैच का आदेश गुरुवार की सुबह जारी हुआ था। मामले की जांच और सफाई देने के इरादे से रंजीत शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों से मिलने भी गए थे — अधिकारियों से मिलने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिली। रंजीत का पक्ष यह है कि सामने आई युवती अपने लिए सुर्खियाँ बटोरने के मकसद से यह सब कर रही है।

उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई थी और युवती ने उन्हें कई संदेश भेजे थे, जिनमें उसने वीडियो बनाने की बात कही थी और इंदौर आने व रुकने का इंतज़ाम करने का प्रस्ताव भी दिया था। रंजीत का कहना है कि अब वह मशहूर होने के लिए इस तरह के दावे कर रही है और उसने कुछ चैट भी मिटा दी हैं।

वहीं, युवती ने वीडियो में आरोप लगाया था कि रंजीत ने दोस्ती बनाने, इंदौर बुलाने और फ्लाइट टिकट दिलाने का वादा किया था। उसने कहा कि उसे रंजीत की दोस्ती की आवश्यकता नहीं है और इन सीमाओं का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगी।

अस्पताल की ओर से फिलहाल रंजीत के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है और मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। पुलिस प्रशासन ने भी मामले की जांच जारी रखी है — दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध डिजिटल सबूतों की पड़ताल की जाएगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments