Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशKATNI : कटनी में जीजा को उनके गांव छोड़ बाइक से लौट...

KATNI : कटनी में जीजा को उनके गांव छोड़ बाइक से लौट रहे युवकों की कार की टक्कर से मौत

KATNI NEWS (संवाददाता मोहम्मद एजाज) : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने जीजा को लमतरा में छोड़कर अपने घर लौट रहे थे, जब एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कटनी जिले के बरियारपुर गांव से अपने जीजा को लमतरा में छोड़कर बाइक से घर लौट रहे युवक और उसके दोस्त को कार ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कटनी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बरियारपुर रीठी निवासी संतोष यादव पिता रामलाल यादव 35 साल, अपने गांव के ही दोस्त रोहित आदिवासी पिता बलुआ आदिवासी 45 वर्ष के साथ शुक्रवार की शाम को अपने जीजा को छोड़ने लमतरा गांव गया था।

केलवारा गांव के पास हुआ हादसा

जीजा को रात में लमतरा में छोड़ने के बाद दोनों मोटर साइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों कुठला थाना क्षेत्र के केलवारा गांव के पास पहुंचे उनकी मोटर साइकिल को एक कार ने टक्कर मार दी।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

दुर्घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोट आई। इसके बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौराना दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने युवकों के स्वजनों को सूचना दी और शनिवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें उसे स्वजनों को सौंप दिया। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments