Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशKHARGON : खरगोन पुलिस ने पंजाब से आए दो आरोपियों को अवैध...

KHARGON : खरगोन पुलिस ने पंजाब से आए दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे

खरगोन (लोकेश शर्मा) : बड़वाह अनुभाग के अंतर्गत बेड़ियां पुलिस थाने पर अवैध हथियार की खरीद – फरोख्त को लेकर पंजाब से आए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले को लेकर बुधवार को बड़वाह पुलिस थाने पर एसपी धर्मराज मीणा ने एक प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया कर्मियों को जानकारी दी। मामले को लेकर एसपी मीणा ने बताया कि 25 फरवरी को बेड़ियां पुलिस थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पंजाब प्रांत के रहने वाले दो व्यक्तियों ने खरगोन जिले के ग्राम सिंगनोर से हथियार की खरीद फरोख्त की है। एवं ये दो व्यक्ति हथियार लेकर ग्राम अम्बा की तरफ गए हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर टीम को तत्काल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेजा।

पुलिस को ग्राम अम्बा में श्मशान घाट पर हैंडपंप के पास दो संदेही व्यक्ति बेग हाथ में लिए खड़े दिखाई दिए। जो कि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। किंतु पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सुनील एवं संदीप बताया, एवं दोनों आरोपियों ने अपना निवास बलेल के हासल थाना अमीर खास तह जलालाबाद फाजिल्का पंजाब बताया।

पुलिस को सुनील के बैग से चार देशी पिस्टल एवं संदीप के बैग से तीन देशी पिस्टल बिना दस्तावेज व लायसेंस के मिले हैं। जिन्हें विधिवत रूप से जप्त करने की कार्यवाही की गई है। कुल सात अवैध देशी पिस्टल जिनकी कीमत पुलिस ने लगभग 1 लाख 75 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायलय में पेश करने की कार्रवाई में जुट गई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments