Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा...

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता : सावित्री...

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।
Homeमध्य प्रदेशKONDAGAON : किसानों ने नेशनल हाइवे पर किया चक्काजाम, मौके पर पहुंचे...

KONDAGAON : किसानों ने नेशनल हाइवे पर किया चक्काजाम, मौके पर पहुंचे एसडीओपी व तहसीलदार, जानें मामला

लोकेश शर्मा

नेशनल हाईवे चक्काजाम की खबर लगाते ही फरसगांव थाना प्रभारी तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसी भी तरह किसानों को समझाकर उन्हें सड़क से हटवाया गया।

नगर पंचायत फरसगांव में नेशनल हाईवे-30 अस्पताल चौक पर मंगलवार को करीब 1.30 बजे अचानक आक्रोशित किसानों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों वाहनों की लाइन लग गई। किसानों को फरसगांव के जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक में राशि नहीं मिलने से नाराज होकर किसानों ने एकाएक एनएच पर चक्काजाम अपनी नाराजगी जाहिर की।

नेशनल हाइवे पर चक्काजाम

किसानों का कहना है कि उन्हें उनका खुद का धान बिक्री व बोनस राशि नहीं मिल पा रहा है, सुबह किसानों की विड्रॉल बांटा गया और प्रति किसान को 20 हजार रुपए देने की बात कही गई, लेकिन 1 बजे के बाद किसानों को 5,000 रुपए देने की बात कही गई, फिर पैसा नहीं है बोल दिया। ऐसे स्थिति का किसानो को रोज सामना करना पड़ रहा है। जिससे किसान एकाएक नाराज होकर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर बैठ गया।

किसानों ने बताई अपनी समस्या

किसानों का कहना है कि अभी शादी ब्याह का सीजन है ऐसे में कई किसानों के घरों और परिवार में शादी चल रहा है और उन्हें पैसों की बहुत जरूरत है, लेकिन किसानों को उनका ही पैसा नहीं मिल पा रहा है। बैंक के कर्मचारियों द्वारा मात्र 5000 का विड्रॉल भरने को कहने पर किसान नाराज है।

मौके पर पहुंचे एसडीओपी व तहसीलदार, मुश्किल से माने किसान

नेशनल हाईवे चक्काजाम की खबर लगाते ही फरसगांव थाना प्रभारी तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसी भी तरह किसानों को समझाकर उन्हें सड़क से हटवाया गया। जिसके बाद यातायात बहाल हो हो पाया। वहीं सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार निधि नेताम और फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय भी बैंक में पहुंचकर किसानों और बैंक कर्मचारियों से चर्चा कर समझाइश दिए।

बैंक में होनी वाली समस्या पर चर्चा की ताकि किसानों को आसानी से पैसा मिल सके। वही बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश रहेगा जिसके कारण सभी किसानों को विड्रॉल जमा करवाकर दिया गया है और उनको गुरुवार को किसानों को पैसा दिया जाएगा ऐसा बैंक में किसानों को आश्वाशन दिया गया जिसके बाद किसान शांत हुए।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments