Wednesday, November 4, 2026

TOP NEWS

इंदौर के पानी हाइड्रेंट...

इंदौर में गर्मी में पानी की चोरी और टैंकरों की हेराफेरी रोकने के लिए पानी हाइड्रेंट पर CCTV कैमरे लगेंगे। MIC ने दी मंजूरी। पूरी खबर यहां पढ़ें।

देवास में TI को...

मध्य प्रदेश के देवास में शहीद टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलने वाले ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू और क्लीनर धीरज का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान दोनों के पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। पूरी खबर पढ़ें।

भारतीय ऑटो बाजार में...

मासेराती ने भारत में एक साथ 5 लग्जरी कारें और सुपरकार्स लॉन्च की हैं। ₹1.14 करोड़ से ₹5.72 करोड़ तक की इन गाड़ियों की पूरी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतें जानने के लिए पढ़ें।

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस...

रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' की एडवांस बुकिंग ने ₹75 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म को पाइरेसी से बचाने के लिए लीक पर सख्त रोक लगा दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशमंदसौर में खूनी खेल: पत्नी ने भाई और देवर के साथ मिलकर...

मंदसौर में खूनी खेल: पत्नी ने भाई और देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, बाइक पर बीच में शव रखकर ले जाते CCTV फुटेज वायरल

मंदसौर में खूनी खेल: पत्नी ने भाई और देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, बाइक पर बीच में शव रखकर ले जाते CCTV फुटेज वायरल

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक कलह और मकान बेचने के पैसों के लालच में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस खूनी साजिश को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतक की सगी पत्नी, उसका अपना सगा भाई (देवर) और साला हैं। वारदात के बाद का एक सनसनीखेज सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बिना नंबर की बाइक पर बीच में शव को फंसाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मदारपुरा निवासी 32 वर्षीय इस्माइल उर्फ भूरा की शादी 8 साल पहले मुस्कान (24 वर्ष) से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। पिछले 7-8 महीनों से उनके घर में लगातार पारिवारिक विवाद चल रहा था। जांच में सामने आया कि इस्माइल का भाई मोहम्मद ईशाक (30 वर्ष) उनका पुश्तैनी मकान बेचना चाहता था, लेकिन इस्माइल इसके लिए तैयार नहीं था। इसी पैसों के लालच और आपसी विवाद ने इस खौफनाक हत्याकांड की रूपरेखा तैयार की।

पहले सिर पर डंडा मारा, फिर घोंटा गला

पुलिस की जांच के मुताबिक, घटना वाले दिन इस्माइल अपनी पत्नी मुस्कान के मायके (ग्राम फतेहगढ़) गया हुआ था। वहाँ उसका पत्नी और साले शाकिर के साथ विवाद व मारपीट हुई। इसके बाद जब इस्माइल बस से वापस लौटकर चौपाल सागर के पास उतरा, तो मुस्कान और शाकिर उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान खेत पर ले गए।

कुछ ही देर में इस्माइल का भाई ईशाक भी वहाँ पहुँच गया। बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने मिलकर इस्माइल पर हमला कर दिया। पहले उसके सिर पर डंडे से जोरदार वार किया गया और फिर गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

बाइक पर ‘ज़िंदा’ इंसानों की तरह बैठाकर ले गए शव

हत्या के बाद भाई ईशाक वहाँ से निकल गया। इसके बाद पत्नी मुस्कान और साले शाकिर ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। सामने आए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी शाकिर बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक चला रहा है—उन्होंने इस्माइल के शव को बाइक पर बीच में इस तरह बिठाया जैसे कोई बीमार व्यक्ति बैठा हो। पीछे पत्नी मुस्कान लाश को पकड़े हुए बैठी थी।

रास्ते में जब शव के पैर ज़मीन से घिसटने लगे, तो घबराकर दोनों ने खिलचीपुरा से नालछा माता रोड के किनारे झाड़ियों में शव को फेंक दिया और फरार हो गए।

खुद ‘फरियादी’ बनकर थाने पहुँचा हत्यारा भाई

पुलिस को गुमराह करने के लिए मास्टरमाइंड भाई मोहम्मद ईशाक ने खुद ही नाटक रचा। वह थाने और डायल-112 पुलिस के पास पहुँचा और सूचना दी कि उसका भाई इस्माइल सड़क किनारे बेहोश पड़ा है। पुलिस ने जब इस्माइल को अस्पताल पहुँचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जब मर्ग कायम कर जांच शुरू की, तो तकनीकी साक्ष्यों, mobile लोकेशन और ईशाक के बार-बार बदलते बयानों ने पुलिस का शक बढ़ा दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।

पुलिस की कार्रवाई: दो गिरफ्तार, साला फरार

मंदसौर पुलिस के अनुसार, नई आबादी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के भाई मोहम्मद ईशाक और पत्नी मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरा आरोपी साला शाकिर अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों पर हत्या (Murder) और सबूत मिटाने की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments