Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

व्हाइट-कॉलर आतंकवाद’ और अकेले...

व्हाइट-कॉलर आतंकवाद' और अकेले हमलावरों के उभरते खतरे से निपटने के लिए नागरिक...

1 November से बदल...

1 November से बदल रहा है Calling का नियम! DoT के आदेश पर अब बिना किसी ऐप के फोन स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली KYC नाम। जानें कैसे काम करेगा CNAP सिस्टम।

इंदौर मेट्रो का बड़ा...

Indore Metro Update: छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन के लिए 74 साल पुराने मल्हारगंज थाने पर चला बुलडोजर. जानें पाइलिंग काम और टीबीएम नर्मदा सुरंग निर्माण की पूरी रिपोर्ट.

बॉक्स ऑफिस पर थलाइवर...

Jailer 2 Box Office Collection: थलाइवर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन और दमदार मूवी रिव्यू हिंदी में.
Homeमध्य प्रदेशMP के थाने में SI और ASI में भारी बवाल, पहले चली...

MP के थाने में SI और ASI में भारी बवाल, पहले चली गालियां फिर लड़ते-लड़ते थाने से बाहर आ पहुंचे दोनों, लोगों का लगा तांता

एनटीवी टाइम न्यूज राजगढ़/ मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं। यहां पर कानून का पाठ पढ़ाने वाले खुद कानून भूल गए और ऐसा कारनामा कर दिया कि चर्चा का विषय बन गया। जी हां राजगढ़ में दो पुलिस कर्मी खुद में ही उलझ गए और मारपीट कर डाली। थाने के अंदर ही धक्का मुक्की और फिर घमासान बाहर पहुंच गया। इसको देखकर वहां पर हड़कंप मच गया। दरअसल एसआई और एएसआई में ये मारपीट एक दूसरे की बीट को लेकर हुई है।

भोजपुर थाने में SI-ASI भूल गए वर्दी की मर्यादा

यह मामला भोजपुर थाने का है जहां पर थाने में एसआई और एएसआई आपस में उलझ गए और फिर एक दूसरे के गिरेबान कर हाथ पहुंच गए। पहले थाने के अंदर विवाद शुरु हुआ और फिर दोनों भिड़ते-भिडते थाने के बाहर आ पंहुंचे। पहले कहासुनी हुई और बाद में धक्का-मुक्की के साथ ही मारपीट हो गई। थाना परिसर में मचे इस कोहराम को देखकर थाना प्रभारी ने मोर्चा संभाला और पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों को एक-दूसरे से अलग गया।वहीं थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के बीच हो रही इस लड़ाई को देखने के लिए लोगों का भी तांता लग गया।

एक दूसरे की बीट विवाद को लेकर हुआ सारा विवाद

जानकारी के मुताबिक ASI-SI के बीच इस घमासान का कारण एक दूसरे की बीट में हिस्से-बांटे को लेकर है। एसआई विनोद मीना और एएसआई अशोक कटारिया में एक-दूसरे की वीट में दखलअंदाजी को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए। बहस बढ़ने के साथ गालियों का बी प्रयोग होने लगा और धक्का- मुक्की करते हुए थाने से बाहर आ गए।

थाना में मचे इस संग्राम को देखकर टीआइ संगीता शर्मा अपने आवास से निकली दोनों को एक दूसरे से अलग किया। लिहाजा इस घटना की काफी चर्चा हो रही है और ये वाक्या सुर्खियां बटोर रहा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments