Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़वानी में महिला से...

बड़वानी के जुलवानिया (बकवाड़ी गांव) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता ने महिला की साड़ी खींचकर सड़क पर डंडों से पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 7 आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में राजनीतिक घमासान,...

इंदौर कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को 'मित्रासुर' बताते हुए उनका पुतला फूंका. नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने नगर निगम घोटालों और जलसंकट पर घेरा, सुधार के लिए दिया 6 महीने का अल्टीमेटम. पढ़ें पूरी खबर
Homeमध्य प्रदेशNARMADAPURAM : एमपी में बीजेपी नेता के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं, अब...

NARMADAPURAM : एमपी में बीजेपी नेता के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं, अब होगा गिरफ़्तार, अग्रिम जमानत याचिका निरस्त

लोकेश शर्मा

मध्यप्रदेश में एक बीजेपी नेता के बेटे की मुश्किलें बढ़ गई हैं, उस पर गिरफ़्तारी की तलवार लटकी है। प्रदेश के नर्मदापुरम के अमित दीवान सुसाइड केस में बीजेपी नेता प्रकाश शिवहरे के बेटे की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने निरस्त कर दी है। इसके साथ ही एक अन्य फरार आरोपी नपाकर्मी को नौकरी से हटा दिया गया है। सुसाइड केस के दो आरोपियों को तो पुलिस ने पकड़ लिया है पर बीजेपी नेता के बेटे विक्की शिवहरे, आकाश समेत 6 आरोपियों तक अभी नहीं पहुंच पाई। 25 दिनों से आरोपी फरार हैं और यहां वहां भागते फिर रहे हैं लेकिन पुलिस इन इनामी आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा पाई। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

नर्मदापुरम के अमित दीवान सुसाइड केस में फरार चल रहे आरोपी आकाश शिवहरे की अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई। हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी ने अग्रिम जमानत देने से इंकार करते हुए याचिका को निरस्त कर दिया।

इसी केस में फरार चल रहे आरोपी भईयू सराठे उर्फ आशीष सराठे को नगर पालिका ने हटा दिया है। फरार भईयू सराठे नगरपालिका नर्मदापुरम में दैनिक वेतन भोगी के रूप में पंप ऑपरेटर का काम करता था। मामला सामने आने के बाद नपा ने केस की जानकारी ली और बाद में उसे हटा दिया।

अमित दीवान आत्महत्या मामले में है फरार

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार फरार सूदखोर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को पद से हटा दिया गया है। नर्मदापुरम नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने बताया कि आशीष उर्फ भईयू सराठे पर आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद घटना की पूरी जानकारी ली गई। इसके बाद उसे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के पद से हटा दिया गया है।

अमित दीवान आत्महत्या मामले में भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे के दो पुत्रों सहित आठ आरोपी 2 फरवरी से फरार थे। इसमें दो गिरफ़्तार हो गए हैं। बाकी 6 अभी तक देहात पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं। देहात थाने में भाजपा नेता के पुत्र विकास शिवहरे, आकाश शिवहरे, विवेक ठाकुर, भईयू सराठे, ऋषि सराठे, नितिन मालवीय, सौरभ शर्मा व राकेश रघुवंशी पर मामला दर्ज है।

नगर पालिका के मुताबिक फरार आरोपी आशीष उर्फ भईयू सराठे वर्ष 2016-17 से नपा में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। उसे वार्ड 26 के नौगजा पंप हॉउस पर आपरेटिंग का काम दिया गया था। आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद उसे पद से हटा दिया गया है।

मामले में फरार आरोपियों की तलाश में नर्मदापुरम देहात थाने की तीन टीमें लगी हैं। जानकारी के मुताबिक दो टीमों को गुजरात और छत्तीसगढ़ भेजा गया था जो खाली हाथ वापस लौट आईं।बता दें कि 2 फरवरी को यशराज होटल में युवक अमित दीवान का शव फांसी पर लटका मिला था। मौके पर मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए 8 लोगों को जिम्मेदार बताया था। सुसाइड नोट में लिखा था कि सभी आरोपी ऑनलाइन क्रिकेट गेमिंग खेलने के लिए कर्ज के रूप में लिए रुपए वापस करने के बाद भी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसे घर जाकर भी धमकाया। पुलिस ने फरार आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments