Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशNEEMUCH : सगाई के बाद भी भागा प्रेमी जोड़ा, दो पक्षों के...

NEEMUCH : सगाई के बाद भी भागा प्रेमी जोड़ा, दो पक्षों के बीच हुआ पथराव, जानें पूरा मामला

लोकेश शर्मा

मध्य प्रदेश के नीमच में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसे रोकने के लिए पुलिस को आना पड़ा।

प्रेम की राह कभी आसान नहीं होती, और जब मामला परंपरा से टकरा जाए, तो बवाल तय होता है ! ऐसा ही कुछ नीमच के मालखेड़ा गांव में बुधवार को देखने को मिला। एक युवती अपने प्रेमी संग भाग निकली, और फिर जो हुआ, वह किसी फिल्मी क्लाइमैक्स से कम नहीं था। दोनों एक ही समाज से थे, उनकी सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन परिवारों को बिना बताए भाग जाना बंजारा समाज के रीति-रिवाजों के खिलाफ माना गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जहां जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ।

गांवों बन गया रणभूमि

यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था। बुधवार सुबह जब युवती के परिवार को उनकी बेटी के भाग जाने की खबर मिली, तो वे आगबबूला हो गए। वह पूरे गांव से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस सैकड़ों लोग मालखेड़ा की ओर कूच कर गए। युवती का परिवार आरोपी युवक और उसके परिवार को सबक सिखाने के इरादे निकला।

उधर, मालखेड़ा के लोगों ने भी मोर्चा संभाला, और देखते ही देखते दोनों गांवों के बीच जमकर पथराव शुरू हो गया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को बुलाया गया, जो भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत करवाया। फिलहाल, मामला पंचायती प्रथा के तहत सुलझाया जा रहा है, लेकिन गांव में अब भी तनाव का माहौल है। पुलिस सतर्क है और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पूरी तरह तैनात है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments