Saturday, October 3, 2026

TOP NEWS

हवाई सफर आम आदमी...

Pune Indore Flight Fare: त्योहारों से पहले पुणे से इंदौर का हवाई किराया ₹16,000 के पार पहुंचा, मुंबई-दिल्ली के टिकट भी दोगुने। देखें रिपोर्ट।

Drishyam 3 Day 1...

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने पहले ही दिन ₹95.10 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर इतिहास रच दिया। देखें पूरी रिपोर्ट।

उज्जैन महाकाल मंदिर में...

उज्जैन के महाकाल मंदिर क्षेत्र में हरसिद्धि चौराहे पर भारी भीड़ के कारण बैरिकेड्स गिर गए। डेढ़ महीने में दूसरी बार हुई इस अव्यवस्था की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

इंदौर में फिल्मी स्टाइल...

इंदौर के संयोगितागंज में चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर। 3 KM पीछा कर पुलिस ने 'दादा' लिखी कार और 2 आरोपियों को दबोचा।
Homeउत्तर प्रदेशयूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग के 43वें फ्लोर से कूदा इंजीनियर, मौके...

यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग के 43वें फ्लोर से कूदा इंजीनियर, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग के 43वें फ्लोर से कूदा इंजीनियर, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा (सेक्टर-94) स्थित राज्य की सबसे ऊंची इमारत सुपरटेक सुपरनोवा (Supertech Supernova Spira Tower) से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने इमारत की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के शरीर के टुकड़े 30 से 40 फीट के दायरे में बिखर गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बचाने आए 4 लोगों से हाथ छुड़ाकर लगाई छलांग

प्रत्यक्षदर्शियों और वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों के अनुसार, दोपहर के वक्त जब युवक 43वें फ्लोर की गैलरी में संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा था, तो वहां काम कर रहे चार लोगों की नजर उस पर पड़ी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए वे तुरंत युवक को बचाने के लिए दौड़े। चारों लोगों ने युवक को पकड़कर रोकने की पूरी कोशिश की और उसे सुरक्षित स्थान पर खींचना चाहा। लेकिन युवक ने किसी की एक न सुनी और उन चारों से अपना हाथ छुड़ाकर नीचे छलांग लगा दी।

गुरुग्राम का रहने वाला था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक युवक की पहचान संभव जैन (29 वर्ष) के रूप में हुई है। संभव मूल रूप से हरियाणा के गुरुग्राम (मानेसर) का रहने वाला था और पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। बताया जा रहा है कि वह इस इमारत में चल रहे एक होम-स्टे (Airbnb) में रुका हुआ था और शनिवार को उसके चेक-आउट का समय था।

पुलिस जांच और मानसिक तनाव की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 पुलिस और फोरेंसिक (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के अवशेषों को समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला मानसिक तनाव (डिप्रेशन) और घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। कूदने से ठीक पहले युवक ने अपने परिजनों को वीडियो कॉल भी की थी। पुलिस ने मौके से युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और टावर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना की सही वजह का पता लगाया जा सके।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments