Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

FSSAI Case on Food...

FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्किट, डोडला डेयरी और यूइर ऑर्गेनिक फूड्स पर गंभीर मिलावट के आरोप में केस दर्ज कराया। बिस्किट में मवेशियों का चारा और दूध में मिला डिटर्जेंट।

Actor Tiger Shroff पर...

जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी।

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा...

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता : सावित्री...

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...
HomeदेशPost Office Employee Diwali Bonus: डाक कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का...

Post Office Employee Diwali Bonus: डाक कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान, मिलेंगे अधिकतम ₹13,816

नई दिल्ली:
दीपावली के त्योहार से ठीक पहले केंद्र सरकार ने डाक विभाग (India Post) के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे कर्मचारियों के बाद अब डाक विभाग के पात्र कर्मचारियों के लिए भी दिवाली बोनस की घोषणा कर दी गई है। संचार मंत्रालय के डाक विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, वित्तीय वर्ष के लिए कर्मचारियों को 60 दिन (यानी पूरे 2 महीने) के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) दिया जाएगा। इस फैसले के तहत योग्य कर्मचारियों के बैंक खातों में अधिकतम 13,816 रुपए तक ट्रांसफर किए जाएंगे।

किन कर्मचारियों को मिलेगा इस बोनस का लाभ?

सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत इस दीवाली बोनस का लाभ डाक विभाग की विभिन्न श्रेणियों में कार्यरत गैर-राजपत्रित (Non-Gazetted) कर्मचारियों को मिलेगा।

इस योजना के तहत ग्रुप सी (Group C), गैर-राजपत्रित ग्रुप बी (Non-Gazetted Group B), और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) को पूर्ण उत्पादकता आधारित बोनस का पात्र माना गया है। वहीं, देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) को अनुग्रह राशि (Ex-gratia) के रूप में यह समान बोनस दिया जाएगा। जो कैजुअल लेबर्स फुल-टाइम या टेम्परेरी स्टेटस पर कार्यरत हैं, उन्हें निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर तदर्थ (Ad-hoc) बोनस का लाभ मिलेगा। उच्च पदों पर आसीन गैजेटेड ग्रुप बी और उससे ऊपर के अधिकारियों को इस बोनस के दायरे से बाहर रखा गया है।

कैसे होगी बोनस की गणना?

डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए बोनस की गणना करने के लिए एक विशेष फॉर्मूला तय किया गया है। इसके तहत बोनस की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन की सीमा 7,000 रुपए निर्धारित की गई है।

इस फॉर्मूले के अनुसार, प्रतिदिन की औसत कमाई 230.26 रुपए बनती है, जिसके आधार पर 60 दिनों का कुल अधिकतम बोनस 13,816 रुपए निकल कर आता है।

किसे मिलेगा कम बोनस?

यह 13,816 रुपए की राशि हर कर्मचारी को मिलने वाली फिक्स रकम नहीं है, बल्कि यह मिलने वाला अधिकतम बोनस है। अगर किसी कर्मचारी ने पूरे वित्तीय वर्ष में काम नहीं किया है, तो उसे उसकी कुल सेवा अवधि के आधार पर अनुपातिक रूप (Pro-rata basis) से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा, पार्ट-टाइम रिप्लेसमेंट कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। आकस्मिक श्रमिकों (Casual Labourers) के लिए अधिकतम बोनस राशि करीब 2,368 रुपए तय की गई है।

त्योंहारी सीजन से ठीक पहले सरकार के इस बड़े ऐलान से देश भर के लाखों डाक कर्मियों और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डाक सेवकों के घरों में दिवाली की खुशियां दोगुनी होना तय है!


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments