Sunday, April 19, 2026

TOP NEWS

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...
Homeछत्तीसगढRAIPUR : छत्तीसगढ़ : पुलिस ने इनोवा कार से बरामद किए साढ़े...

RAIPUR : छत्तीसगढ़ : पुलिस ने इनोवा कार से बरामद किए साढ़े 4 करोड़ रुपए, हिरासत में 3 आरोपी

राजधानी रायपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस को नोटों से भरी एक गाड़ी मिली है। पुलिस चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार में करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ है। मामला रायपुर के आमानाका चेक पॉइंट का है। इनोवा कार में कुल तीन लोग सवार थे। संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस ने कार को रुकवाया और तलाशी ली। इसी दौरान कार की सीट के नीचे चैंबर बना मिला, जिसमें करीब साढ़े चार करोड़ रुपए कैश रखे गए थे। पुलिस ने कैश बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ के दौरान संदिग्ध लोग कैश के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए, जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले को इनकम टैक्स को सौंप दिया है। अब इनकम टैक्स के अधिकारी इस पूरे मामले की जांच करेंगे।

सीएसपी आईपीएस अमन झा के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी कैश की सही जानकारी नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि कैश के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। उनको सिर्फ नागपुर के पास गाड़ी बदलने के लिए कहा गया था। यह गाड़ी को लेकर मुंबई जा रहे थे। मामले को सट्टे से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले की गहन जांच की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments