Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा...

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता : सावित्री...

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।
Homeमध्य प्रदेशRATLAM : रतलाम-चित्तौड़गढ़ डेमू से अलग हुआ इंजन, यात्रियों में मचा हड़कंप,...

RATLAM : रतलाम-चित्तौड़गढ़ डेमू से अलग हुआ इंजन, यात्रियों में मचा हड़कंप, गति कम होने से बड़ा हादसा टलाम

लोकेश शर्मा

रतलाम से चित्तौड़गढ़ के लिए निकली 79303 डेमू पैसेंजर ट्रेन से इंजन अलग हो गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना बड़ायला चौरासी से जावरा स्टेशन के बीच हुई।

ट्रेन की गति धीमी होने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बाद में इंजन को दोबारा जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया।

सुबह करीब 9:56 बजे रतलाम से रवाना हुई 79303 रतलाम-चित्तौड़गढ़ डेमू ट्रेन 10:24 बजे बड़ायला चौरासी पहुंची। यहां से आगे रवाना होने के दौरान ही ट्रेन से इंजन अलग हो गया।

इस दौरान ट्रेन की गति धीमी थी, जिससे बगैर इंजन का रैक कुछ दूर आगे जाकर रुक गया। घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आ गया। वहीं जिला पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

यात्री भी घबराकर कोच से उतर गए। रेलवे कर्मचारियों ने इंजन को दोबारा जोड़कर ट्रेन को रवाना किया। इसके चलते ट्रेन करीब 1:30 घंटा लेट हो गई।

मालूम हो कि पूर्व में डेमू इंजन में आग लगने, हाट एक्सेल आदि घटनाओं के चलते रतलाम-चित्तौड़गढ़ डेमू को इलेक्ट्रिक इंजन जोड़कर चलाया जा रहा है। इंजन के अलग होने के पीछे रैक के कपलिंग नाब के टूटने की बात सामने आ रही है। मामले में रेल प्रशासन जांच कर रहा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments