Monday, September 28, 2026

TOP NEWS

तमिलनाडु: थूथुकुडी में नमक...

तमिलनाडु के थूथुकुडी में सूखे मौसम के कारण नमक का बंपर उत्पादन हुआ है, लेकिन बाजार में सही दाम न मिलने से उत्पादक भारी नुकसान झेल रहे हैं। पूरी रिपोर्ट।

‘खुद से प्यार करो,...

मशहूर सोशल मीडिया स्टार निधि तिवारी (Nidhi Tiwari) की सिंगरौली में संदिग्ध मौत। जानें मौत से पहले सोनू सिंह के आखिरी फोन कॉल और वायरल स्टेटस का सच।

नेपाल के हिमालय में...

नेपाल के हिमालय में भीषण हिमस्खलन। बेस कैंप में सो रहे 4 पर्वतारोहियों की मौत, 12 लापता। खराब मौसम के कारण 24 घंटे बाद पहुँची रेस्क्यू टीम। पूरी खबर पढ़ें।

हाजिरी लगाने आए युवक...

हाजिरी लगाने आए युवक ने खाया जहर, अस्पताल में मौत - पुलिस जांच...
Homeमध्य प्रदेशSAGAR : महाशिवरात्रि पर दर्शन कर लौट रहे थे, बोलेरो ने बाइक...

SAGAR : महाशिवरात्रि पर दर्शन कर लौट रहे थे, बोलेरो ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बाप-बेटी समेत 3 की मौत

SAGAR NEWS (लोकेश शर्मा) : घटनाक्रम मध्य प्रदेश में सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के तिनसुआ का है। यहां पिता-पुत्री एक अन्य युवक के साथ दर्शन कर लौट रहे थे, तभी दुर्घटना हो गई। अभी टक्कर मारने वाली बोलेरो का पता नहीं चला है।

बहेरिया थाना क्षेत्र के तिनसुआ में महाशिवरात्रि पर दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवारों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार बाप बेटी व एक अन्य युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दांत सेमरा निवासी नेतराम पटेल अपनी बेटी रुचि को लेकर महाशिवरात्रि पर भगवान के दर्शन के लिए बहेरिया स्थित बड़े शंकर जी मंदिर गए हुए थे। जहां से बुधवार रात मोटरसाइकिल में राहुल लोधी के साथ तीनों गांव लौट रहे थे।

ग्राम तिनसुआ के पास में रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल लोधी और पिता नेतराम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी रुचि पटेल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

गुरुवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments