Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

बड़ा खुलासा: फ्रांस के...

फॉक्स न्यूज की बड़ी रिपोर्ट में खुलासा: फ्रांस के दंगों और भारत के प्रदर्शनों के तार आपस में जुड़े। चीन में बैठा नेविल रॉय सिंघम दे रहा है वामपंथी सीक्रेट नेटवर्क को फंडिंग। पढ़ें पूरी खबर NTV TIME पर।

लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान;...

इंदौर में बीजेपी का 15 दिवसीय 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान शुरू। कांग्रेस और राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देने 1 नवंबर को निकलेगी विशाल पदयात्रा। कैलाश विजयवर्गीय और शहर के दिग्गज नेताओं ने बनाईं विशेष कमेटियां। जानिए पूरा शेड्यूल।

एमपी के मुरैना में...

मुरैना के बागचीनी में मामी के साथ अवैध संबंधों के चलते भांजे की बेरहमी से हत्या। तीसरी मंजिल से फेंकने के बाद गमछे से घोंटा गला, कार समेत शव को नहर में फेंका। पुलिस ने मामा और नाना को किया गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश जारी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

भारतीय सेना की बढ़ेगी...

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए BEL के साथ ₹770 करोड़ का करार किया है। ये नए रडार दुश्मन के फाइटर जेट से लेकर छोटे ड्रोनों को हवा में ही ट्रैक कर नष्ट करने में मदद करेंगे।
Homeमध्य प्रदेशSEONI : सिवनी में नेशनल हाईवे पर अचानक जलने लगा ट्रक, ड्राइवर...

SEONI : सिवनी में नेशनल हाईवे पर अचानक जलने लगा ट्रक, ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

सिवनी में नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के बाद लगभग एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा रहा।

नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर कुरई घाटी के पास चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे पहले ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर कुछ समझ पाते आग तेजी से फैल गई। किसी तरह ड्राइवर और हेल्पर ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और उससे कूदकर अपनी जान बचाई।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ट्रक लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह हादसा जिले जिले कुरई थाना अंतर्गत कुरई घाटी के पास शनिवार देर रात हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कुरई पुलिस ने बताया कि नागपुर की ओर से एक ट्रक सिवनी की ओर आ रहा था। जब वह कुरई घाटी के समीप पहुंचा तो अचानक अज्ञात कारणों से ट्रक में आग लग गई। आग के तेजी से फैलने के कारण ट्रक जलने लगा।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद कुरई पुलिस पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। जिस समय ट्रक में आग लगी उसी समय नागपुर से सिवनी लौट रहे धरेंन्द्र रघुवंशी ने बताया कि सड़क पर चल रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसके कारण वह जलने लगा।

देर से पहुंची फायर ब्रिगेड

कुरई थाना प्रभारी केएस तेकाम ने बताया कि ट्रक में किराना का सामान भरा हुआ था। ट्रक के चालक ने पूछताछ में बताया कि वह किराना का सामान नागपुर से मंडला ले जा रहे थे। कुरई घाटी के पास अज्ञात कारण से ट्रक में आग लग गई।

उन्होंने ट्रक से कूद कर जान बचाने के साथ ट्रक में रखे पानी व अन्य सामग्री से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग और तेजी से फैल गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक में आग लगने की सूचना पर सिवनी कंट्रोल रूम में जानकारी दी गई। इस पर सिवनी से लगभग 40 मिनिट बाद फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा। तब तक ट्रक काफी जल चुका था।

एक घंटे नेशनल हाईवे पर रहा जाम

घटना की जानकारी के बाद पुलिसकर्मी और राष्ट्रीय राज्यमार्ग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर जल रहे ट्रक को देखकर वाहनों को रोक दिया, ताकि कोई अनहोनी घटना ना हो। इससे लगभग एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए और यहा लंबा जाम लग गया। कुरई थाना प्रभारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल की गई।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments