Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

वायरल फोटो के बाद...

वायरल फोटो पर एक्शन: लोकायुक्त के छापे में 35 करोड़ की संपत्ति पाने वाले पुलिस ड्राइवर फिरोज खान के साथ फोटो सामने आने के बाद इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल का हुआ ट्रांसफर। पूरी खबर पढ़ें।

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा...

कोलकाता के प्रसिद्ध चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में महासप्तमी की रात भारी भीड़ और अचानक बारिश के कारण भगदड़ मच गई। पंडाल का हिस्सा गिरने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हैं। प्रशासन ने पंडाल को बंद कर दिया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बिजली चोरी पर विद्युत...

बिजली चोरी पर विद्युत विभाग का शिकंजा, 15 स्थानों पर पकड़ी चोरीअर्जुन धालीवालमंगलौर।...

अंकिता भंडारी केस में...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन! हरिद्वार में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ से 3 घंटे तक हुई गहन पूछताछ। जानिए वायरल ऑडियो और VIP कनेक्शन को लेकर पूर्व विधायक ने क्या कहा।
Homeमध्य प्रदेशSHEHDOL : शादी में नहीं बुलाया तो रोक दी बारात, पड़ोसी ने...

SHEHDOL : शादी में नहीं बुलाया तो रोक दी बारात, पड़ोसी ने पुलिस पर भी किया हमला

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खुटहरा गांव में एक व्यक्ति ने शादी में नहीं बुलाने से नाराज होकर बारात को रोक दिया। यह घटना रविवार रात की है, बताया जा रहा है कि रमेश कुशवाहा की बेटी की शादी थी। उनके पड़ोस में रहने वाले मनोज यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है तो उनको शादी में नहीं बुलाया गया था। इससे नाराज मनोज डंडा लेकर अपने घर के सामने खड़ा हो गया और उसने दूल्हे की गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद बाराती डर गए थे

तत्काल पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे आरक्षक ऋषभ शुक्ला और पायलट भानु प्रताप सिंह को देख मनोज वहां से भाग गया। लेकिन मनोज फिर वापस आया और मनोज की बेटी और पत्नी ने मनोज के साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को मनोज और उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments