Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

गरबा करने पर विधानसभा...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की और से गरबा पंडालों में भजनों एवं भक्ति गीतों...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़वानी में महिला से...

बड़वानी के जुलवानिया (बकवाड़ी गांव) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता ने महिला की साड़ी खींचकर सड़क पर डंडों से पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 7 आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशSHIVPURI : MP में बच्ची से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद टांगें चीरने...

SHIVPURI : MP में बच्ची से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद टांगें चीरने की कोशिश… सिर दीवार में दे मारा

लोकेश शर्मा

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने न सिर्फ नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया, बल्कि दुष्कर्म के बाद हत्या करने का प्रयास भी किया और इसके लिए बच्ची से हैवानियत की।

स्वजन के अनुसार, होश आने पर बच्ची ने बताया कि आरोपित ने दुष्कर्म के लिए उसका सिर कई बार दीवार में मारा और टांग पर पैर रखकर चीरने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच बच्ची के छोटे भाई और अन्य कुछ बच्चों ने आरोपित को देख लिया। वे चीखने लगे तो आरोपित मासूम को छोड़ कर भाग गया। बच्चों की निशानदेही पर ही आरोपित की पहचान हुई है।

उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी की दोपहर गांव में आरोपित किशोर ने शराब के नशे में पांच साल की मासूम बच्ची को सूने मकान में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गंभीर हालत में ग्वालियर के अस्पताल में डाक्टरों ने सर्जरी करके बच्ची को बचाया।

गाल पर दांतों से काटा

स्वजन के अनुसार, मासूम बच्ची ने होश में आने के बाद बताया कि घटना के बाद आरोपित ने उसे गाल में दांतों से काटा, नाखूनों से नोंचा। बाल पकड़ कर सिर कई बार दीवार में दे मारा, ताकि वह मर जाए और उसकी पहचान न हो सके।

आरोपित के बालिग होने में सिर्फ दो माह शेष

दिनारा थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अंकसूची के हिसाब से आरोपित युवक 17 साल 10 महीने का है। इस मामले में न्यायालय तय करेगा कि मामले की सुनवाई के दौरान आरोपित युवक को बालिग की तरह माना जाएगा या फिर नाबालिग की तरह। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सड़क पर उतरे गुस्साएं लोग फांसी की मांग की

पांच साल की मासूम से दरिंदगी से आक्रोशित दिनारा के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने रैली निकाली। महिलाओं ने धरना भी दिया। थाने पर प्रदर्शन किया और वहां एसडीओपी को ज्ञापन देकर आरोपी को फांसी की सजा के लिए पैरवी करने की मांग की। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट करके सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने लिखा कि शिवपुरी के दिनारा में शराब के नशे में सिरफिरे ने पांच साल की मासूम से दुष्कर्म किया। इसे डॉ. मोहन यादव सरकार की एक और आपराधिक लापरवाही ही कहा जाएगा, क्योंकि मासूम बच्चियों से दुष्कृत जैसे गंभीर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, और भाजपा बेपरवाह बनी हुई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments