Sunday, September 20, 2026

TOP NEWS

पत्रकार समाज का दर्पण...

लेदगांव प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार मिलन समारोह में पहुंचे विधायक ग्रेवाल। कहा- पत्रकार समाज का दर्पण और आम जनता के हितों के सच्चे संरक्षक होते हैं। पढ़ें पूरी खबर।

दुखद: इंदौर के उभरते...

दुखद: इंदौर के उभरते सोशल मीडिया स्टार नमन मीणा का आकस्मिक निधन, बेहद...

हर्षोल्लास के साथ मनाया...

शामली: जनपद शामली में भगवान महर्षि कालूबाबा जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास...

सोने की कीमतों में...

Gold Price Prediction: ग्लोबल एक्सपर्ट्स का दावा- जल्द ₹1.8 लाख और लंबी अवधि में ₹3 लाख पार करेगा सोना। जानिए जे.पी. मॉर्गन और जेफरीज की महा-भविष्यवाणी।
Homeदेशतेलंगाना: डिवाइडर से टकराकर कार बनी आग का गोला, सीट बेल्ट में...

तेलंगाना: डिवाइडर से टकराकर कार बनी आग का गोला, सीट बेल्ट में फंसे मशहूर न्यूरोसर्जन डॉ. जगदीश की जिंदा जलकर मौत

सूर्यापेट (तेलंगाना): तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हैदराबाद-खम्मम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके तुरंत बाद गाड़ी में भीषण आग लग गई। कार चला रहे खम्मम के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. के. जगदीश कार का सेंट्रल लॉक न खुलने और सीट बेल्ट में फंसे होने के कारण बाहर नहीं निकल पाए और गाड़ी के अंदर ही जिंदा जल गए।

खम्मम के ममता हॉस्पिटल में HOD थे डॉ. जगदीश

हादसे का शिकार हुए 50 वर्षीय डॉ. कासकुर्ती जगदीश खम्मम जिले के प्रतिष्ठित ममता मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जरी विभाग के हेड (HOD) थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. जगदीश अपनी कार से खम्मम से हैदराबाद में रह रहे अपने परिवार से मिलने जा रहे थे, तभी यह हादसा पिल्ललमारी फ्लाईओवर के पास हुआ।

CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर

इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार अचानक फास्ट लेन से बाईं ओर तेजी से मुड़ी और आउटर डिवाइडर की लोहे की ग्रिल से जा टकराई। टक्कर लगते ही कार के अगले हिस्से से जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही सेकेंडों में पूरी कार आग की लपटों से घिर गई।

‘नींद की झपकी’ बनी हादसे की वजह!

शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, डॉ. जगदीश हादसे से पहले देर रात तक अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि नींद पूरी न होने और थकान की वजह से सुबह गाड़ी चलाते समय उन्हें झपकी आ गई, जिससे वे कार पर से नियंत्रण खो बैठे।

सीट बेल्ट के कारण फंसे, गेट काटकर निकाला शव

मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

जब पुलिस टीम कार के पास पहुंची, तो ड्राइविंग सीट पर डॉक्टर का शव सीट बेल्ट से बंधा हुआ मिला। भीषण आग और सेंट्रल लॉकिंग की वजह से वे समय रहते बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस को गाड़ी का गेट काटकर शव को बाहर निकालना पड़ा। पुलिस ने टोल-प्लाजा के रिकॉर्ड और कार के अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर से डॉक्टर की पहचान की। सूर्यापेट पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments