Friday, October 9, 2026

TOP NEWS

Prabhat Pattan News: प्रभात...

Prabhat Pattan News: प्रभात पट्टन के पास गोधनी रोड पर मुख्य सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया है। सड़क अंदर से खोखली होने से बड़े हादसे की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें।

MP News: मध्य प्रदेश...

MP Patwari News: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री पर साइन न करने पर 102 पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई। 27 बर्खास्त और 75 सस्पेंड, पूरी खबर पढ़ें।

स्टारलिंक विवाद: “क्या अंबानी...

Starlink India License Delay: भारत में स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर एलन मस्क, मुकेश अंबानी, और राहुल गांधी के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है, जहां मस्क के 'Is Ambani the boss?' वाले ट्वीट पर राहुल गांधी ने तीखा तंज कसा है. जानिए क्या है पूरा मामला.

अमेरिका का बड़ा एक्शन:...

अमेरिकी सरकार का बड़ा एक्शन! TCS, इन्फोसिस, विप्रो और माइक्रोसॉफ्ट समेत 8 दिग्गज टेक कंपनियों को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से बैन किया। जानिए कर्मचारियों पर इसका क्या असर होगा।
Homeदेशट्रेन में लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने का हक किसका? जानिए...

ट्रेन में लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने का हक किसका? जानिए रेलवे का नियम

नई दिल्ली*। ट्रेन में अक्सर यात्रा के दौरान हम देखते हैं कि लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने को लेकर यात्रियों के बीच कहासुनी हो जाती है।

कई लोग मानते हैं कि जिस यात्री की लोअर बर्थ (निचली सीट) है, उस सीट के नीचे की पूरी जगह पर सिर्फ उसी का अधिकार है।

हालांकि यह सोच पूरी तरह से गलत है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ट्रेन की लोअर सीट के नीचे सामान रखने को लेकर क्या कुछ कहता है रेलवे का नियम?

*सीट आपकी, लेकिन जगह पर सबका हक*

रेलवे के नियमों के मुताबिक, आपकी टिकट पर भले ही लोअर बर्थ पर आपका नाम लिखा हो लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि उसके नीचे का स्पेस केवल आपका है।

यह पूरा स्थान उस कूपे या केबिन में यात्रा कर रहे मिडिल और अपर बर्थ के यात्रियों का भी है जो अपना सामान लोअर बर्थ के नीचे रख सकते हैं।

क्या कहता है रेलवे का नियम?
लोअर बर्थ यात्री: अपनी बर्थ के नीचे के हिस्से में सामान रख सकते हैं।

*मिडिल बर्थ यात्री*: लोअर बर्थ के नीचे तय स्थान पर अपना बैग रख सकते हैं।

*अपर बर्थ यात्री*: इन्हें भी लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने की पूरी अनुमति है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments