Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

FSSAI Case on Food...

FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्किट, डोडला डेयरी और यूइर ऑर्गेनिक फूड्स पर गंभीर मिलावट के आरोप में केस दर्ज कराया। बिस्किट में मवेशियों का चारा और दूध में मिला डिटर्जेंट।

Post Office Employee Diwali...

डाक कर्मचारियों के लिए 60 दिनों के वेतन के बराबर दिवाली बोनस का ऐलान। ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) और ग्रुप सी कर्मियों के खातों में आएंगे अधिकतम ₹13,816, जानें पूरी डिटेल।

Actor Tiger Shroff पर...

जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी।

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा...

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता : सावित्री...
Homeउत्तर प्रदेशUP NEWS : बीजेपी नेत्री के बेटे के 100 से अधिक अश्लील...

UP NEWS : बीजेपी नेत्री के बेटे के 100 से अधिक अश्लील वीडियो वायरल, अखिलेश यादव का बयान आया सामने

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने न सिर्फ स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है, बल्कि बीजेपी की छवि पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बीजेपी महिला मोर्चा की एक ज़िला स्तरीय नेत्री के बेटे पर अश्लील वीडियो बनाकर महिला का शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 100 से अधिक वीडियो के बाद यह मामला तूल पकड़ चुका है।

वायरल वीडियो और दर्ज हुआ केस

जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहे ये सारे वीडियो होटल में रिकॉर्ड किए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन वीडियो में दिखने वाली युवती खुद सामने आई हैं और उन्होंने पीड़ित होने का दावा किया है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाए और ब्लैकमेलिंग की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मैनपुरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और यौन शोषण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

पत्नी का भी आया बयान

मामले में एक नया मोड़ तब आया जब आरोपी की पत्नी ने भी चुप्पी तोड़ी। उनका कहना है कि पति लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसे कई बार रंगे हाथों पकड़ा भी गया। पत्नी ने यह भी बताया कि आरोपी खुद ही अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था और चुनौती देता था कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

सियासत में उबाल, अखिलेश यादव ने बोला हमला

इस मामले ने सियासी गलियारों में गर्मी ला दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा: “भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के शर्मनाक कारनामे एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। मैनपुरी कांड तो बीजेपी के कुख्यात ‘कर्नाटक कांड’ को भी मात देता दिख रहा है। भाजपा अब अपनी आईटी सेल के जरिए इस बदनामी का ठीकरा विपक्ष पर नहीं फोड़ सकती। अगर यही हाल रहा, तो महिलाएं भाजपा नेताओं से दूरी बनाना ही बेहतर समझेंगी।”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments