Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

मक्का की मस्जिद में...

सऊदी अरब के मक्का में मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य के आरोप में बांग्लादेशी पति-पत्नी को मौत की सजा दी गई है। इस कार्रवाई पर बांग्लादेश ने कड़ी आपत्ति जताई है। पूरी खबर NTV TIME पर।

गरबा करने पर विधानसभा...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की और से गरबा पंडालों में भजनों एवं भक्ति गीतों...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeउत्तर प्रदेशUP NEWS मां की दो रोटियों को लेकर रोज झगड़ते थे 2...

UP NEWS मां की दो रोटियों को लेकर रोज झगड़ते थे 2 बेटे, आहत 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के संदीपन घाट पर मंगलवार को एक हृदयविदारक दृश्य सामने आया, जब पारिवारिक कलह से तंग आकर एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने उफनती गंगा में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि समय रहते गोताखोर ने महिला की जान बचा ली। घटना ने पारिवारिक रिश्तों की दरकती हकीकत को उजागर कर दिया। कोखराज क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव की निवासी राजपती देवी, जिनके पति का निधन 20 वर्ष पूर्व हो चुका है, अपने बेटों के बीच हो रही रोजमर्रा की लड़ाई से बेहद दुखी थीं।

झगड़े से आजिज आकर उठाया खौफनाक कदम

राजपती देवी का कहना है कि उनके हिस्से की जमीन बड़े बेटे राजलाल के कब्जे में थी, जिसे उसने बेच भी दिया। इसके बाद से बहू आए दिन उनसे दो रोटियों को लेकर झगड़ा करती थी। वहीं, छोटा बेटा धीरज उन्हें इसलिए अपने पास नहीं रखता, क्योंकि उनकी संपत्ति पहले ही बड़े भाई के हिस्से चली गई। मंगलवार को इसी विवाद का एक और दौर शुरू हुआ, जिसके बाद आहत होकर राजपती संदीपनघाट पहुंचीं और गंगा में कूद गईं।

गोताखोर की सतर्कता से बची जान

घाट पर मौजूद गोताखोर रमई निषाद ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग महिला को डूबने से बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोखराज थाने के सिपाही मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को थाने लाया गया।

पुलिस कर रही परिवार को समझाने का प्रयास

इंस्पेक्टर चंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि राजपती के बेटों और बहुओं को थाने बुलाकर समझाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस परिवार को साथ लाने के लिए सामाजिक और संवेदनात्मक पहलू से बात कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments