Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

तेलीवाला के जंगल में...

तेलीवाला के जंगल में गोकशी का भंडाफोड़, 280 किलो मांस बरामद, एक गिरफ्तारअर्जुन...

NSE IPO ने रचा...

NSE IPO ने रचा इतिहास! ₹22,561 करोड़ के मेगा आईपीओ पर आई ₹90,300 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ मांग। जानिए सब्सक्रिप्शन स्टेटस, अलॉटमेंट और लिस्टिंग की पूरी डिटेल।

एशियन गेम्स 2026 ऐतिहासिक...

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 19 रनों से हराकर देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। मंधाना की पारी और तितास की गेंदबाजी से भारत ने रचा इतिहास।

MP Police Social Media...

MP Police New Rules 2026: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने पुलिसकर्मियों के लिए सख्त सोशल मीडिया गाइडलाइन जारी कर दी है। अब वर्दी में रील बनाने, ChatGPT-Gemini जैसे AI प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल और सोशल मीडिया से होने वाली कमाई पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया गया है। नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई। पूरी गाइडलाइन यहाँ पढ़ें।
Homeउत्तराखंडजिलाधिकारी की पत्नी ने आंगनबाड़ी बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, सलेमपुर में...

जिलाधिकारी की पत्नी ने आंगनबाड़ी बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, सलेमपुर में केक काटकर बांटे उपहार

जिलाधिकारी की पत्नी ने आंगनबाड़ी बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, सलेमपुर में केक काटकर बांटे उपहार

हरिद्वार, 21 सितंबर 2026। विकास खंड बहादराबाद के ग्राम सलेमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र-29 में एक अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित की पत्नी श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने अपना जन्मदिन आलीशान होटल में नहीं, बल्कि आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया।

इस अवसर पर श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने बच्चों के साथ केक काटा और खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी बच्चों को उपहार वितरित किए, उनके साथ समय बिताया और प्यार-दुलार के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ तालियां बजाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना उनके लिए अत्यंत सुखद और भावनात्मक अनुभव है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका की सराहना करते हुए बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी केंद्र का निरीक्षण कर अध्ययनरत बच्चों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अविनाश भदौरिया, परियोजना अधिकारी सुलेखा सहगल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, सहायिकाएं और स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments