Wednesday, September 23, 2026

TOP NEWS

मतदाता सूची के SIR...

'द इंडियन एक्सप्रेस' के खुलासे के बाद मतदाता सूची के SIR पर चुनाव आयोग (ECI) ने दी सफाई. राहुल गांधी ने लगाया देशद्रोह का आरोप, कहा- होगा इंसाफ. पूरी खबर पढ़ें.

देश में बिकने वाली...

CDSCO क्वालिटी टेस्ट में फेल हुईं Amoxicillin, Rabeprazole और कफ सिरप सहित 220 दवाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कंपनियों को दिए दवाएं वापस लेने के निर्देश; देखें प्रभावित दवाओं की पूरी लिस्ट।

फिच ने बढ़ाया भारत...

फिच रेटिंग्स ने पहली तिमाही की शानदार 7.8% विकास दर को देखते हुए भारत का GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। इसके साथ ही खुदरा महंगाई के दबाव के कारण अक्टूबर में RBI द्वारा ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, जिससे लोन और EMI महंगे हो सकते हैं।

जयंती धाम स्थित उंडवा...

धार जिले के सरदारपुर में प्रसिद्ध तीर्थ जयंती धाम स्थित उंडवा नदी में नहाने गए चिराखान निवासी युवक दुर्गेश पाटीदार की डूबने से दर्दनाक मौत। पुलिस जांच में जुटी।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला, गिरफ्तार प्रॉपर्टी ब्रोकर और गार्ड 7...

इंदौर : राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला, गिरफ्तार प्रॉपर्टी ब्रोकर और गार्ड 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर, कोर्ट ने दिए आदेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स और बिल्डिंग के गार्ड बल्लू के 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड के कोर्ट ने आदेश दिए हैं। शिलांग पुलिस दोनों आरोपियों को शिलांग पूछताछ के लिए ले जाएगी। शिलाम जेम्स और और बल्लू पर साक्ष्य छुपाने और नष्ट करने का आरोप है। शीलोम जेम्स ने ही हत्याकांड से जुड़े आरोपी विशाल चौहान को वह फ्लैट किराए पर दिया था जिसमें सोनम ने इंदौर में 13 दिन फरारी काटी थी।

सोनम और राज की गिरफ्तारी के बाद प्रॉपर्टी ब्रोकर ने सोनम के फ्लैट में रखे हुए बैग और ट्रॉली बैग को अपनी कार में ले जाकर कृष्ण विहार के मैदान में जला दिया था। इन दोनों बैग में 5 लाख नगदी एक पिस्टल और ज्वेलरी रखी थी। जो इस हत्याकांड के मामले में जरूरी साक्ष्य हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने जले हुए बैग के अवशेष इकट्ठा कर अन्य सामान आरोपियों से जब्त किया है,प्रॉपर्टी ब्रोकर जेम्स की कल रात देवास नाका के पास टोल से गिरफ्तारी की गई थी। घटना के बाद से फरार बिल्डिंग का चौकीदार मध्य प्रदेश के अशोकनगर से गिरफ्तार किया गया है। मेघालय पुलिस दोनों ही आरोपियों को शिलांग ले जाएगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments