Tuesday, May 12, 2026

TOP NEWS

शहपुरा में दिनदहाड़े शिक्षक...

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक बैंक से करीब 50 हजार रुपये निकालकर अपने...

वर्ष की दूसरी नेशनल...

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं...

रयपुरा की बेटी शुभी...

एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्रामीण बेटियों के लिए बनी प्रेरणाडिंडौरी : 08 मई,2026जिले...

डिंडोरी में ‘आप’ का...

डिंडोरी:- बढ़ती महंगाई और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के...
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन : महाकाल की सवारी में भक्ति से ज्यादा बवाल, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता...

उज्जैन : महाकाल की सवारी में भक्ति से ज्यादा बवाल, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, कुर्सियां फेंकी, कांग्रेस विधायक ने दर्ज कराई शिकायत

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

उज्जैन: उज्जैन ज़िले की महिदपुर तहसील में भगवान भोलेनाथ की सवारी का आयोजन भक्ति और आस्था के रंगों में डूबा हुआ था। नगरवासी भोलेनाथ के जयकारों में लीन थे, लेकिन इसी बीच धार्मिक माहौल अचानक राजनीतिक टकराव की भेंट चढ़ गया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोरदार मारपीट हो गई। यही नहीं, दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कुर्सी वार भी हुआ।

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस के समर्थकों ने सवारी मार्ग पर मंच सजाया था। वहीं से गुजरते हुए भाजपा के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के समर्थकों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मंच से कुर्सियां फेंकी जाने लगीं। जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सड़क से उठाकर कुर्सियां मंच की ओर फेंक दीं।

कांग्रेस विधायक ने दर्ज कराई शिकायत

हंगामे के बीच पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा। बीच-बचाव के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया। इस घटना के बाद कांग्रेस विधायक की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद की शुरुआत आपत्तिजनक टिप्पणियों से हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लात-घूंसों और कुर्सियों के बीच आस्था का माहौल बिगड़ गया। भक्ति के इस आयोजन में राजनीति की इस अप्रिय घुसपैठ ने श्रद्धालुओं को निराश कर दिया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments