Thursday, October 1, 2026

TOP NEWS

वृद्धजन का जैसा सम्मान...

01 अक्टूबर वृद्धजन दिवस पर विशेष आलेख: डॉ. बी.आर.नलवाया ने बताया कि बुजुर्ग समाज पर बोझ नहीं, बल्कि अनुभवों की अनमोल पूंजी हैं। जानिए देश में वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी, उनकी समस्याओं और हमारे कर्तव्यों के बारे में।

रसया खांनपुर में डेंगू...

बीसलपुर के रसया खांनपुर गांव में डेंगू और बुखार का कहर जारी है। कई मौतों और लगातार मिल रहे मरीजों के बाद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रसीद हुसैन और सचिव जाकिर अली की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है।

“ऐसा लगता है इन्हें...

बालाघाट में मृत बैगा आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिले राहुल गांधी। सरकार को घेरते हुए बोले- 'इन्हें भारत के दिल में लावारिस छोड़ दिया गया है, यह 100% सरकारी विफलता है।'

प्राइमरी मार्केट में तहलका:...

प्राइमरी मार्केट में हलचल! Inox Clean Energy लाने जा रहा है ₹10,000 करोड़ का मेगा IPO। वहीं EV स्टार्टअप Simple Energy ने जुटाए ₹1500 करोड़। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला: नर्मदा में यात्रियों से भरी नाव के...

ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला: नर्मदा में यात्रियों से भरी नाव के इंजन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज/ मध्य प्रदेश की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव के इंजन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही नाव में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे नाव नर्मदा में चल रही थी। तभी अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। नाव पर उस समय 5 से 6 यात्री सवार थे। नाविक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दूसरी नाव को आवाज लगाई और सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी नाव में शिफ्ट कर दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित किनारे पर पहुंच गए।

नगर परिषद ने लिया संज्ञान

घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम घाट पर पहुंची। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नाव के इंजन को जब्त करने और नाव संचालक के लाइसेंस की जांच के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि कई नावों में पुराने और बिना मेंटेनेंस वाले इंजन लगे हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अब सभी नावों के इंजन और सुरक्षा उपकरणों की जांच की जाएगी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नर्मदा में चलने वाली सभी नावों में फायर सेफ्टी और लाइफ जैकेट अनिवार्य किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे दोबारा न हो।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments