Friday, September 4, 2026

TOP NEWS

Krishna Janmashtami: मथुरा में...

देशभर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। भगवान श्रीकृष्ण...

जंगली हाथी का हमला,...

मध्य प्रदेश परासियासंवाददाता शेख फरीदजंगली हाथी का हमला, 60 वर्षीय बुजुर्ग घायलपरासिया...

गंजबासौदा में देहात पुलिस...

रिपोर्ट: प्रदीप मैथिलगंजबासौदा में देहात पुलिस का बड़ा धमाका: ₹3 लाख के गहने...

शर्मसार हुई इंसानियत: झांसी...

शर्मसार हुई इंसानियत: झांसी में पैसे नहीं थे तो 2 घंटे बारिश में...
Homeमध्य प्रदेशदमोह : मजदूर पर टूटा दुखों का पहाड़, आसमानी बिजली की चपेट...

दमोह : मजदूर पर टूटा दुखों का पहाड़, आसमानी बिजली की चपेट में आने से 28 बकरियों की मौत

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कलुआ में बुधवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक गरीब मजदूर खेमचंद की 28 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने मवेशियों को चराने जंगल की ओर गया था। खेमचंद ने बताया कि अचानक मौसम बदला, तेज बारिश के साथ बिजली गिरी और उसकी बकरियां उसकी आंखों के सामने ही काल का ग्रास बन गईं। इन बकरियों के जरिए वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, जिससे अब वह आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पटवारी एवं नोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पटवारी द्वारा नुकसान का पंचनामा तैयार किया गया है, ताकि शासन से उचित मुआवजा दिलवाया जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को आर्थिक सहायता शीघ्र प्रदान की जाए ताकि वह दोबारा अपनी जिंदगी की गाड़ी चला सके।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments