- पाकिस्तान ने 22 दिन बाद BSF जवान को छोड़ा
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद अब सीजफायर की घोषणा हो गई है। लेकिन इसी बीच BSF का जवान गलती से पाकिस्तान चला गया था जिसे पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था। आज BSF का जवान पुर्नम कुमार लगभग 22 दिनों बाद पाकिस्तान से भारत लौट गया है। बता दें कि भारत की ओर से सख्ती दिखाने के बाद BSF के जवान को अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत भेज दिया है।