Monday, March 16, 2026

TOP NEWS

बिलगांव में भक्ति और...

पापमोचनी एकादशी पर निकली आकर्षक झांकियां, प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान डिण्डौरी।...

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : 20 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए सरपंच ने...

भोपाल : 20 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए सरपंच ने ठेके पर दे दी पंचायत, हैरान कर देगा पूरा मामला

भोपाल : मध्यप्रदेश में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जिसमें एक सरपंच ने 20 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए ग्राम पंचायत को ही ठेके पर दे दिया और इसके लिए बाकायदा 100 रुपये के स्टांप पेपर पर करारनामा भी करा डाला। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की गई और फिर सरपंच को पद से हटा दिया गया। ठेका लेने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह विचित्र सौदा 2022 में भोपाल से लगभग 220 किमी दूर गुना के बाहरी इलाके में स्थित करोद पंचायत में सरपंच लक्ष्मी बाई और पंच रणवीर सिंह कुशवाह के बीच हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि जनपद पंचायत गुना को मिली एक शिकायत के आधार पर की गई जांच में यह मामला सामने आया। जिलाधिकारी किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच कराई गई और तब यह सामने आया कि पंचायत के संचालन के लिए आपस में ही समझौता कर लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों को सुनवाई का मौका दिया गया और फिर कार्रवाई की गई। सरपंच को पद से हटा दिया गया है और पंच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

अधिकारियों के मुताबिक, जनपद पंचायत गुना को जांच में पता चला कि सरपंच ने पंचायत का संचालन ठेके पर दे दिया है और इसके लिए 28 नवंबर 2022 को सरपंच लक्ष्मी बाई ने पंच रणवीर सिंह कुशवाह के साथ सौ रुपये के स्टांप पेपर वाले शपथ पत्र पर एक करारनामा किया। अधिकारियों ने बताया कि इसमें ठेका लेने वाले कुशवाह ने सरपंच का 20 लाख रुपये का कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी ली थी और साथ ही निर्माण कार्य की लागत का पांच प्रतिशत कमीशन सरपंच को देने की गारंटी दी थी। गुना के कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि इस मामले में रणवीर सिंह कुशवाह के खिलाफ धारा 420, 419 और भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा (8) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments