Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

जमुई पुलिस मुठभेड़: छात्रा...

बिहार के जमुई छात्रा बदसलूकी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। भागने की कोशिश के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल है। पढ़ें पूरी खबर।

शाहरुख खान परिवार संग...

शाहरुख खान पत्नी गौरी और बेटी सुहाना संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। बप्पा के चरण स्पर्श करते हुए किंग खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘वो मेरी बेटी जैसी,...

इंदौर में महिला पार्षद संध्या यादव पर दिए बयान पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि संध्या उनकी बेटी जैसी हैं और कांग्रेस बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। पूरी खबर NTV TIME पर पढ़ें।

Kalkaji Gangrape Case: कालकाजी...

दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप। पुलिस मुठभेड़ के बाद एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग में पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशमंदसौर में सीएम की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, हॉट एयर बैलून में...

मंदसौर में सीएम की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, हॉट एयर बैलून में अचानक लगी आग, कलेक्टर ने कही ये बात

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज मंदसौर/मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह एक अप्रत्याशित घटना से बाल-बाल बच गए। गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में आयोजित फेस्टिवल के दौरान सीएम को सांसद सुधीर गुप्ता के साथ हॉट एयर बैलून की सवारी करनी थी। तय समय पर तैयारियां हो रही थीं, तभी अचानक बैलून में हवा भरने की प्रक्रिया के बीच तकनीकी गड़बड़ी हो गई और निचले हिस्से में आग की लपटें दिखाई दीं। उस वक्त सीएम यादव ठीक उसी जगह मौजूद थे।

CM मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में आग लगने की सूचना

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं कर्मचारियों ने फौरन आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हवा की तेज़ रफ्तार के चलते बैलून को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके कारण सीएम और अन्य अतिथियों को सवारी नहीं कराई जा सकी।

कलेक्टर ने दी सफाई

जिला कलेक्टर अदिति गर्ग ने इस घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कुछ माध्यमों में एयर बैलून के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है, इसके संबंध में वास्तविक स्थिति इस प्रकार है।

सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत अलर्ट होकर ट्रॉली को संभाला

एयर बैलून में सुरक्षा के संबंध में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई है। माननीय मुख्यमंत्री जी केवल एयर बैलून को देखने के लिए गए थे। हॉट एयर बैलून, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, गर्म हवा का गुब्बारा होता है। इसे उड़ान भरने योग्य बनाए रखने के लिए हवा को गर्म किया जाता है, जिससे गुब्बारा ऊपर उठ सके और तैरता रहे।

मोहन यादव ने नदी में की क्रूज की सवारी

इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानक पूरी तरह से पालन किए गए हैं। नागरिकों से निवेदन है कि वे असत्य और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।

गांधी सागर में फॉरेस्ट रिट्रीट मेले का शुभारंभ
नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments