Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

CRIMEX:खूनी आशिकी और सियासत...

खेल, रसूख और खूनी लव-ट्रायंगल का वो सनसनीखेज कॉकटेल, जिसने बैडमिंटन स्टार सैय्यद मोदी की जान ले ली! जानिए लखनऊ के इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की पूरी इनसाइड स्टोरी।

बिना क्लच बदलेगा गियर!...

भारत में लॉन्च हुई नई Triumph Daytona 660! ₹9.99 लाख की कीमत में कंपनी ने दिए एडजस्टेबल शोवा सस्पेंशन, प्रीमियम मेत्जेलर टायर और स्टैंडर्ड क्विकशिफ्टर जैसे बड़े अपडेट्स।

xAI ने लॉन्च किया...

एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया Grok 4.7! 2.1 ट्रिलियन पैरामीटर्स और 4-लेवल रीज़निंग क्षमता के साथ यह नया AI मॉडल कोडिंग और प्रोग्रामिंग में मचाएगा तहलका।

डोल ग्यारस पर इंदौर...

Indore Dol Gyaras 2026: इंदौर में डोल ग्यारस चल समारोह को लेकर राजवाड़ा समेत 13 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट। झांकी आयोजकों ने नेताओं के रथों को पीछे रखने की मांग की। पूरी गाइडलाइन यहाँ पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर...

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला,शासन

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तपस्या परिहार कटनी की नई निगमायुक्त, शिशिर गेमावत का भी तबादला,शासन

ब्यूरो रिपोर्टर सतेंद्र जैन

NTV TAIM न्यूज़ चैनल वेबसाइट अखवार के लिए रिपोर्टर संवाददाता की आवश्यकता अनुभवी इच्छुक उम्मीदवार संपर्क करें 9630938284

ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई IAS अधिकारियों के तबादले
भोपाल/कटनी।। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 सितम्बर 2025 को देर रात एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। आदेश क्रमांक ई-1/130/2025/5/एक के तहत कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में नगर निगमों और जिला पंचायतों के कार्यों में बड़े बदलाव हुए हैं। तपस्या परिहार (IAS 2018) को आयुक्त, नगर पालिक निगम कटनी नियुक्त किया गया है। वर्तमान निगमायुक्त नीलेश दुबे को अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल पदस्थ किया गया है।
शिशिर गेमावत (IAS 2018), जो अब तक कटनी जिला पंचायत के सीईओ थे, उन्हें अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल भेजा गया है।
शासन के आदेशानुसार प्रमुख पदस्थापनाएँ
विशेष गढ़पाले (2008) – सचिव, ऊर्जा विभाग
वंदना वैद्य (2009) – प्रबंध संचालक, म.प्र. वित्त निगम, इंदौर
गजेन्द्र सिंह नागेश (2016) – सचिव, म.प्र. शासन
गुरू प्रसाद (2017) – सीईओ, जिला पंचायत नरसिंहपुर
दिव्यांक सिंह (2017) – उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय
तपस्या परिहार (2018) – आयुक्त, नगर निगम कटनी
शिशिर गेमावत (2018) – अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल
डॉ. नेहा जैन (2018) – उप संचालक, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर
श्रेयान्स कूमट (2019) – सीईओ, जिला पंचायत उज्जैन
तन्मय वशिष्ट शर्मा (2019) – अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल
दिलीप कुमार (2019) – आयुक्त, नगर निगम देवास
पवार नवजीवन विजय (2019) – अपर कलेक्टर, जिला इंदौर
अनिल कुमार राठौर (2020) – कार्यकारी संचालक, म.प्र. औद्योगिक विकास निगम, क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर
अंशुमन राज (2020) – प्रबंध संचालक, SWAN (स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क) भोपाल एवं संचालक, SCSIRT भोपाल
अर्थ जैन (2021) – सीईओ, स्मार्ट सिटी इंदौर एवं अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर (अतिरिक्त प्रभार)
अरविन्द कुमार शाह (2021) – अपर आयुक्त, नगर निगम जबलपुर
टी. प्रतीक राव (2021) – अपर आयुक्त, नगर निगम ग्वालियर
अनिशा श्रीवास्तव (2021) – कार्यकारी संचालक, म.प्र. औद्योगिक विकास निगम, क्षेत्रीय कार्यालय, ग्वालियर
इसके अतिरिक्त, श्रीमती अंजू अरुण कुमार (2017), सीईओ, स्मार्ट सिटी भोपाल को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस व्यापक फेरबदल से राज्य में प्रशासनिक कामकाज की नई दिशा तय होगी। खासकर नगरीय प्रशासन, औद्योगिक विकास और जिला पंचायतों में नए अधिकारियों की तैनाती से शासन की योजनाओं और विकास कार्यों में तेजी आने की संभावना है। कटनी में तपस्या परिहार की तैनाती को स्थानीय स्तर पर बड़ी उम्मीदों से देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments