Tuesday, May 12, 2026

TOP NEWS

शहपुरा में दिनदहाड़े शिक्षक...

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक बैंक से करीब 50 हजार रुपये निकालकर अपने...

वर्ष की दूसरी नेशनल...

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं...

रयपुरा की बेटी शुभी...

एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्रामीण बेटियों के लिए बनी प्रेरणाडिंडौरी : 08 मई,2026जिले...

डिंडोरी में ‘आप’ का...

डिंडोरी:- बढ़ती महंगाई और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के...
Homeमध्य प्रदेशरीवा : पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के दो अश्लील वीडियो सामने आए, इंस्टाग्राम...

रीवा : पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के दो अश्लील वीडियो सामने आए, इंस्टाग्राम पर युवती ने शेयर किया स्क्रीनशॉट, हनीट्रैप कनेक्शन की आशंका

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर)

वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने दावा किया कि विनोद मिश्रा कांग्रेस नेता हैं और श्रीनिवास तिवारी परिवार के करीबी रहे हैं।

एनटीवी टाइम न्यूज रीवा/ मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के दो अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हड़कंप मच गया है। यह वीडियो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा के बताए जा रहे हैं, जिसमें वे एक कम उम्र की युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद इलाके में इसे ‘हनी ट्रैप’ से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया से खुला राज

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही युवती ने खुद अपनी इंस्टाग्राम आईडी से इस घटना का एक स्क्रीनशॉट साझा किया था, जिसमें भाजपा नेता कपड़े उतारते नजर आ रहे हैं। इसमें अश्लील वीडियो आने के बाद पूर्व जनपद विवादों के घेरे में है। वहीं युवती ने इस पर फनी बैकग्राउंड म्यूजिक भी लगाया था। उसके प्रोफाइल पर मौजूद अन्य ब्लॉग्स और वीडियो ने हनी ट्रैप की आशंका को और गहरा दिया है। फिलहाल नेताजी का फोन बंद है और उनका पक्ष सामने नहीं आया है।

भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप

वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने दावा किया कि विनोद मिश्रा कांग्रेस नेता हैं और श्रीनिवास तिवारी परिवार के करीबी रहे हैं। उन्होंने इसे एक षड़यंत्र बताते हुए जांच की मांग की। दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि संबंधित नेता भाजपा विधायक के बेहद खास हैं। फिलहाल, पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह मामला ब्लैकमेलिंग का है या किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments