Sunday, October 25, 2026

TOP NEWS

ECI RTI Dispute: चुनाव...

चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर का नाम और वर्जन बताने से किया इनकार। RTI के जवाब में तकनीकी डेटा को ट्रेड सीक्रेट बताते हुए AI के इस्तेमाल पर दी यह सफाई। पढ़ें पूरी खबर।

राहुल गांधी की 1...

राहुल गांधी की 1 नवंबर को होने वाली महारैली पर छिड़ा विवाद। विपक्ष का दावा- रैली में जुटेंगे 10 लाख लोग; दिल्ली के व्यापारियों ने त्योहारों के बीच 10,000 करोड़ रुपये के बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताते हुए किया विरोध। पूरी खबर पढ़ें।

दवा कंपनियों से ₹8,447...

महंगी दवा बेचने वाली कंपनियों से सरकार ₹8,447 करोड़ वसूलेगी, लेकिन ₹5,800 करोड़ कानूनी विवाद में फंसे हैं। जानें इलाज के खर्च और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती की पूरी रिपोर्ट।

इंदौर में सड़क पर...

इंदौर में अब सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के लिए देने होंगे पैसे। नगर निगम (IMC) ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए लागू कर रहा है नई ऑन-रोड पार्किंग पॉलिसी। पूरी खबर पढ़ें NTV TIME पर।
Homeदेशहरियाणा बन रहा नशा तस्करों का पसंदीदा राज्य, करोड़ों रुपए की हेरोइन...

हरियाणा बन रहा नशा तस्करों का पसंदीदा राज्य, करोड़ों रुपए की हेरोइन अब तक जब्त, सदन में भी उठा मुद्दा

  • हरियाणा नशे के तस्करों के लिए पसंदीदा राज्य बन गया है. सरकार के लिए नशे से युवाओं को बाहर निकालना बड़ी चुनौती बन गया है.

पंचकूला: हरियाणा में नशा तस्करों का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है. समूचे राज्य में नशा तस्कर हेरोइन, गांजा, अफीम व अन्य प्रकार के जानलेवा नशा की सप्लाई करने में जुटे हैं. नशा तस्करों के बढ़ते और फैलते नेटवर्क के चलते ऐसा जान पड़ता है जैसे हरियाणा उनका पसंदीदा राज्य बन गया हो. बीते दिनों हरियाणा के विभिन्न जिलों से पुलिस द्वारा भी करोड़ों रुपयों की कीमत का हेरोइन का नशा बरामद किया गया है. लेकिन तस्करों का नेटवर्क इतना अधिक फैला हुआ है कि पुलिस को भी आमजन व युवाओं को उनके चंगुल से बचाने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाना पड़ा है. यही कारण है कि राज्य में बढ़ते नशा तस्करी के मामलों की गूंज इस बार सदन में भी सुनाई दी. इसके अलावा नशे के आदी हो चुके लोगों की पहचान कर उन्हें चिकित्सकीय मदद भी दी जा रही है.

नशे की लत से बढ़ रही तस्करी

हरियाणा में वर्तमान समय की बात करें तो नशा तस्कर विभिन्न जिलों में सक्रिय हैं. पंचकूला के पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने इसका मुख्य कारण डिमांड के अनुसार सप्लाई चेन का बढ़ना बताया. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशे के आदि हो रहे लोग अपनी लत के चलते ड्रग्स की डिमांड करते हैं, जिसके चलते नशा तस्कर सक्रिय हुए हैं. लेकिन नशा तस्करों की धरपकड़ और लोगों को इससे बचाने के लिए जागरूकता अभियान के अलावा नशे के मरीजों को चिकित्सकीय मदद दी जा रही है. नशा मुक्ति अभियान भी काफी प्रभावी साबित हो रहा है.

एनसीबी की नशा तस्करों पर नजर

पुलिस के अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम भी हरियाणा में नशा तस्करों के नेटवर्क पर नजर बनाए हुए है. एनसीबी समय समय कर तस्करों को काबू करने के लिए अपने मुखबिर तंत्र की मदद से प्रयासरत रहती है. एनसीबी के डायरेक्टर जनरल ओपी सिंह ने बताया कि नशे के नेक्सस को तोड़ने के लिए प्रदेश पुलिस तकनीक और अंतरराज्यीय सहयोग पर भी ध्यान दे रही है. इससे नशे के खिलाफ लड़ाई अधिक मजबूत हुई है. वर्तमान में प्रदेश पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग कर नशा तस्करों और उनके रूट की पहचान कर रही है, जिसमें कामयाबी भी मिल रही है. इससे पड़ोसी राज्यों के साथ साझेदारी में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में सफलता मिली है. हरियाणा पुलिस द्वारा पिछले पांच साल के दौरान नशा तस्करी के आरोप में 2625 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. “नशामुक्त भारत पखवाड़ा” में प्रदेशभर से 12 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी थी. वर्ष 2024 में हरियाणा एनसीबी द्वारा 2572 जागरूकता कार्यक्रम कर 16,66,581 युवाओं तक पहुंच बनाई गई

नशा तस्करों और रिश्तेदारों की 52.72 करोड़ की संपत्ति जब्त

हरियाणा पुलिस ने अब तक 108 नशा तस्करों और उनके रिश्तेदारों के नाम 52.72 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. साथ ही 111 अवैध निर्माणों को तोड़कर ध्वस्त किया है. साल 2024 में हरियाणा पुलिस की ओर से 25 नशा तस्करों की लगभग 7.4 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी. वहीं साल 2023 में 16 नशा तस्करों की लगभग 13 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी.

आंकड़ों में साल-दर-साल हो रही बढ़ोतरी

हरियाणा पुलिस के आंकड़ों की मानें तो हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से 63 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है.

40 से अधिक गांव नशामुक्त घोषित

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा, “नशामुक्त हरियाणा अभियान” प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है. अब तक लगभग 40 प्रतिशत से अधिक गांवों को नशामुक्त घोषित किया जा चुका है. नशा मुक्त गांवों में हरियाणा पुलिस की ओर से लगातार मॉनिटरिंग की जाती है कि इन गांवो में न तो नशा खरीदा जाए और न ही नशा बेचा जाए. इस अभियान के तहत यदि कोई व्यक्ति नशे का आदि हो गया है तो उसका इलाज करवाया जाता है. इसके अलावा “नमक-लोटा अभियान” ने पंचायत स्तर पर सामुदायिक दबाव के माध्यम से नशा तस्करों और नशे के शिकार लोगों को इसके दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया जाता है.”

सदन में उठा नशे का मुद्दा तो सीएम ने दिया जवाब

रानिया से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने विधानसभा में भी नशे के मुद्दे को उठाया. उन्होंने हरियाणा सरकार से 1 जनवरी 2019 से लेकर दिसंबर 2024 तक नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोपों में दर्ज एफआईआर और गिरफ्तार व्यक्तियों के बारे में जानकारी मांगी तो मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसके जवाब में सदन में रिपोर्ट पेश की. सीएम ने कहा कि एक जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2024 तक प्रदेश में 1951 व्यक्तियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत 1540 मामले दर्ज किए गए हैं. इन 1540 मामलों में कुल 2625 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से 1406 मामले इस समय विभिन्न अदालतों में लंबित हैं. जबकि 57 केसों में आरोपियों पर दोष सिद्ध हो चुके हैं.

प्रदेश में नशा बरामदगी की स्थिति

सीएम ने प्रदेश के सभी जिलों का विस्तृत ब्यौरा सदन के पटल पर रखते हुए बताया कि उक्त अवधि के दौरान प्रदेश में 204.85 किलोग्राम हेरोइन, 1527.88 किलोग्राम चरस, 53 हजार 186.88 किलोग्राम गांजा, 1599.35 किलोग्राम अफीम, 79 हजार 652.31 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया है. पुलिस ने इस अवधि के दौरान 61 हजार 177 नशे के इंजेक्शन भी पकड़े.

इन तीन जिलों से करोड़ों की हीरोइन बरामद

हाल ही में फतेहाबाद के टोहाना में सीआईए पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी चालक को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 4.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की. हेरोइन की बाजार में अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये बताई गई है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के जिला संगरूर के गांव छाजली निवासी जगसीर सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई है, जो बखोरा कलां में किराये पर रह रहा था. हाल ही का दूसरा मामले में सिरसा में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गश्त ड्यूटी के दौरान एक निजी कार से 4.256 किलोग्राम हेरोइन बरामद की. इस हेरोइन का बाजार मूल्य भी 25 करोड़ रुपये आंका गया. गिरफ्तार कार सवार दो युवकों के पास से पाकिस्तान करेंसी भी मिली. हाल ही में पकड़े गए तीसरे मामले में अंबाला पुलिस ने 7 करोड़ की नशे की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. आरोपी से पूछताछ के दौरान मुख्य तस्कर का पता कर उसके घर भी छापेमारी की गई तो पांच लाख 69 हजार रुपये ड्रग्स मनी बरामद हुए.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments