Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

नकारात्मक राजनीति करने वाली...

अमित शाह ने अपने 62वें जन्मदिन पर दिल्ली को ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी और राहुल गांधी व कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। पूरी खबर पढ़ें।

IIT मंडी की GUESSS...

IIT मंडी सर्वे: हर 5 में से 1 कॉलेज छात्र कर रहा अपना बिजनेस

मिडिल ईस्ट में बढ़ा...

सऊदी अरब के तेल ठिकानों और दम्माम एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला। 1 भारतीय समेत 3 की मौत, 10 घायल। अमेरिका ने डिप्लोमैट्स वापस बुलाए; कई उड़ानें निलंबित।

बड़ा खुलासा: फ्रांस के...

फॉक्स न्यूज की बड़ी रिपोर्ट में खुलासा: फ्रांस के दंगों और भारत के प्रदर्शनों के तार आपस में जुड़े। चीन में बैठा नेविल रॉय सिंघम दे रहा है वामपंथी सीक्रेट नेटवर्क को फंडिंग। पढ़ें पूरी खबर NTV TIME पर।
Homeदेशअवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, पुलिस ने बैन तंबाकू प्रोडक्ट और अन्य...

अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, पुलिस ने बैन तंबाकू प्रोडक्ट और अन्य खतरनाक पदार्थ किए जब्त – HOOKAH BARS

  • अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हुक्का बार के खिलाफ छापेमारी की.

भुवनेश्वर: ओडिशा के बरहामपुर में पुलिस ने गुरुवार को शहर के विभिन्न होटलों और रेस्तरां में अवैध हुक्का बार पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने हुक्का बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित तंबाकू प्रोडक्ट और खतरनाक पदार्थ जब्त किए. चौंकाने वाली बात यह है कि छापेमारी के दौरान इन बारों में कुछ नाबालिग हुक्का पीते हुए पाए गए.

अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ टाउन और बरहामपुर टाउन पुलिस स्टेशन, गोसानिनुआगांव पीएस, बड़ा बाजार पीएस और बैद्यनाथपुर पीएस के नेतृत्व में पांच टीमों ने शहर के उन रेस्तराओं और होटलों पर छापेमारी की, जहां नाबालिगों को कथित तौर पर हुक्का पीने की सेवाएं दी जा रही थीं.

आगे की जांच से पता चला कि ये हुक्का बार बैन तंबाकू प्रोडक्ट और चारकोल सहित अन्य रसायनों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिन्हें धूम्रपान के अनुभव को बढ़ाने के लिए हुक्का पॉट में आग के साथ मिलाया जाता था. पूछताछ के दौरान इन रेस्तरां मालिक हुक्का बार चलाने और तंबाकू प्रोडक्ट की बिक्री के समर्थन में कोई भी अथॉरिटी या लाइसेंस पेश नहीं कर सके.

तंबाकू प्रोडक्ट हेल्थ के लिए हानिकारक

पुलिस ने कहा कि ये तंबाकू प्रोडक्ट हेल्थ के लिए हानिकारक हैं, क्योंकि इन्हें स्वादिष्ट बनाने और नशा बढ़ाने के लिए इनमें खतरनाक केमिकल मिलाए जा रहे हैं. पुलिस ने कहा कि इस प्रकार के केमिकल पब्लिक हेल्थ के लिए हानिकारक हैं और इनसे फेफड़ों का कैंसर होता है.

पुलिस ने हुक्का पॉट स्टैंड के साथ और अन्य मटेरियल, चारकोल और तंबाकू प्रोडक्ट के पैकेट सहित केमिकल जब्त कर लिए ताकि हुक्का बार को लोगों खासकर नाबालिगों को खतरनाक प्रोडक्ट की आगे की बिक्री से रोका जा सके.

आगे की जांच जारी

बैद्यनाथपुर पुलिस स्टेशन, टाउन पुलिस स्टेशन और बड़ा बाजार पुलिस स्टेशन में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और सिगरेट और अन्य तंबाकू प्रोडक्ट (विज्ञापन का निषेध और व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम के दंडात्मक प्रावधानों के तहत सात आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं. आगे की जांच चल रही है.

अभिभावकों की शिकायत पर एक्शन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हाल ही में चिंतित अभिभावकों और नागरिकों से बहुत सारी शिकायतें मिली थीं कि शहर में अवैध हुक्का बार संचालित होने लगे हैं, जहां नाबालिगों को हुक्का पीने की सुविधा दी जा रही है. तदनुसार, छापेमारी की गई और कार्रवाई शुरू की गई. बीएनएस की धारा 274/275 और COPTA अधिनियम की धारा 21/22/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments