Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

नकारात्मक राजनीति करने वाली...

अमित शाह ने अपने 62वें जन्मदिन पर दिल्ली को ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी और राहुल गांधी व कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। पूरी खबर पढ़ें।

IIT मंडी की GUESSS...

IIT मंडी सर्वे: हर 5 में से 1 कॉलेज छात्र कर रहा अपना बिजनेस

मिडिल ईस्ट में बढ़ा...

सऊदी अरब के तेल ठिकानों और दम्माम एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला। 1 भारतीय समेत 3 की मौत, 10 घायल। अमेरिका ने डिप्लोमैट्स वापस बुलाए; कई उड़ानें निलंबित।

बड़ा खुलासा: फ्रांस के...

फॉक्स न्यूज की बड़ी रिपोर्ट में खुलासा: फ्रांस के दंगों और भारत के प्रदर्शनों के तार आपस में जुड़े। चीन में बैठा नेविल रॉय सिंघम दे रहा है वामपंथी सीक्रेट नेटवर्क को फंडिंग। पढ़ें पूरी खबर NTV TIME पर।
Homeधर्मशीतला अष्टमी आज, बासी भोजन का भोग लगाने से मिलता है आरोग्य...

शीतला अष्टमी आज, बासी भोजन का भोग लगाने से मिलता है आरोग्य का वरदान

  • शीतला अष्टमी व्रत पूरे देश में रखा जाता है, लेकिन उत्तर और मध्य भारत में इसका विशेष महत्व है। महिलाएं एक दिन पहले ही भोजन बना लेती हैं, सुबह ब्रह्म मुहूर्त में माता की पूजा के बाद इसका भोग लगाया जाता है और इसी के सेवन पूरा परिवार दिनभर करता है।

इंदौर: होली के आठवें दिन शीतला अष्टमी का व्रत 22 मार्च, शनिवार को रखा गया है। शीतला माता की पूजा से आरोग्य का वरदान मिलता है। इसे बसौड़ा भी कहते हैं।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन चूल्हा नहीं जलाया जाता है। बासोड़ा की पूर्व संध्या पर बनाया गया भोजन ही मां शीतला को मीठे चावल व दही और पूड़ी हलवे का भोग लगाकर ग्रहण किया जाता है।

गर्मी की शुरुआत का प्रतीक है यह व्रत

  • ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि हर साल यह चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन शीतला माता की पूजा होती है। इसे बासोड़ा भी कहते हैं।
  • इस दिन माता को बासी भोजन का भोग चढ़ाया जाता है और वही खाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन माता रानी की विधिवत पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। यह व्रत गर्मियों की शुरुआत का प्रतीक है।
  • ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता रानी की पूजा करने और उपवास का पालन करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही रोग-दोष से मुक्ति मिलती है।

कैसे मिलेगा आरोग्य का वरदान

शीतला अष्टमी पर अच्छी सेहत के लिए विधि-विधान के साथ शीतला माता की पूजा करें। मां को कुमकुम, रोली, अक्षत और लाल रंग के फूल आदि चीजें अर्पित करें। इसके बाद देवी को बासी पूड़ी-हलवे का भोग लगाएं। ऐसा करने से रोग-दोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments