Monday, March 2, 2026

TOP NEWS

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने...
HomeUncategorizedआयुष्मान प्रोत्साहन राशि फर्जीवाड़ा मामले में कलेक्टर की कार्रवाई, शहपुरा में बीएमओ...

आयुष्मान प्रोत्साहन राशि फर्जीवाड़ा मामले में कलेक्टर की कार्रवाई, शहपुरा में बीएमओ बदले

विकासखंड शहपुरा में आयुष्मान प्रोत्साहन राशि के वितरण में सामने आई फर्जीवाड़े एवं अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. सत्येन्द्र परस्ते (खण्ड चिकित्सा अधिकारी/सीबीएमओ, शहपुरा) को तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यप्रभार से मुक्त करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहन्दवानी में संलग्न किया गया है।

उनके स्थान पर डॉ. रत्नेश द्विवेदी, चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल शहपुरा को खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल शहपुरा का संपूर्ण प्रभार आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से सौंपा गया है। कलेक्टर द्वारा की गई यह कार्रवाई आयुष्मान योजना के अंतर्गत पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments