Wednesday, September 9, 2026

TOP NEWS

ऐतिहासिक बदलाव: एपल इवेंट...

ऐतिहासिक बदलाव: एपल इवेंट में लॉन्च हुआ पहला फोल्डेबल 'iPhone Duo' और iPhone...

Zodiac Killer Story: सुनसान...

द जोडिएक किलर — इतिहास का सबसे खूंखार और शातिर 'साया', जिसने कानून...

भोपाल: नर्सिंग ऑफिसर की...

भोपाल / डिजिटल डेस्क:मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद हैरान करने...

MP मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन...

MP मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: इंदौर के बुजुर्गों को काशी-गया की मुफ्त यात्रा,...
Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ काशी में सावित्री ठाकुर ने दिया...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ काशी में सावित्री ठाकुर ने दिया ” सही पोषण – देश रोशन का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ काशी में सावित्री ठाकुर ने दिया ” सही पोषण – देश रोशन का संदेश

*9वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम में हुई सम्मिलित

राहुल सेन मांडव

धार – महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के स्वस्थ, सशक्त और सुरक्षित भविष्य के बिना विकसित भारत का संकल्प पूर्ण नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प को साकार करने में पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज बाबा विश्वनाथ एवं माता अन्नपूर्णा की पावन नगरी काशी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़े

एआई का जादू: नेताओं से लेकर आम जनता तक चढ़ा ’80s रेट्रो लुक’ का खुमार, सोशल मीडिया पर मची धूम

इस राष्ट्रीय महत्व के आयोजन में धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, श्रीमती सावित्री ठाकुर विशेष रूप से सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी तथा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि “सही पोषण केवल स्वस्थ जीवन का आधार नहीं, बल्कि सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की नींव है।” उन्होंने महिलाओं, गर्भवती माताओं एवं बच्चों में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने, संतुलित आहार को प्रोत्साहित करने तथा कुपोषण के विरुद्ध जनभागीदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

धार-मनावर सहित जनजातीय अंचलों के लिए भी महत्वपूर्ण अभियान

राष्ट्रीय पोषण माह का यह अभियान धार-महू लोकसभा क्षेत्र, विशेषकर ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारे क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महिलाओं और बच्चों तक पोषण, स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। पोषण अभियान, आंगनवाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न पहलों के माध्यम से सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े परिवार तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह को केवल एक सरकारी अभियान के रूप में नहीं, बल्कि जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आमजन की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

यह भी पढ़े

बड़ी कार्रवाई: Meta इंडिया चीफ को समन; क्या इंस्टाग्राम-फेसबुक क्रिएटर्स की कमाई पर पड़ेगा असर? जानिए पूरा सच

सही पोषण—देश रोशन’ से स्वस्थ परिवार की ओर

9वें राष्ट्रीय पोषण माह के माध्यम से संतुलित एवं पौष्टिक आहार, कुपोषण की रोकथाम, गर्भवती एवं धात्री माताओं की देखभाल, बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण संबंधी जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

श्रीमती ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ बच्चा ही मजबूत भारत का आधार है और स्वस्थ मां ही सशक्त परिवार की नींव है। इसलिए पोषण को लेकर प्रत्येक परिवार और समाज को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पोषण मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री अनिल राजभर सहित राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण तथा बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular