Thursday, July 16, 2026

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : किन्नरों के बीच धर्म का खेल! इंदौर में कौन रच...

इंदौर : किन्नरों के बीच धर्म का खेल! इंदौर में कौन रच रहा है साजिश? पुलिस से की ये मांग

Indore Kinnar Conversion Case: किन्नरों का कहना है कि वे इस विवाद को खत्म करना चाहते है, क्योंकि इससे किन्नर समाज की पूरे शहर में बदनामी हो रही है.

इंदौर में किन्नरों के धर्मांतरण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. इसी कड़ी में कई किन्नर साथ आए और प्रेस कांफ्रेंस किया. जहां उन्होंने स्वीकारा कि वह सभी सपना गुरु के चेले थे, लेकिन करीब एक महीने पहले हिन्दू-मुस्लिम विवाद के कारण उनके सम्माननीय पंच ने सपना गुरु को गादी से हटा दिया. किन्नरों ने बताया कि किन्नर समाज में हिन्दू-मुस्लिम का पूरा विवाद सपना गुरु द्वारा ही रचा गया था. सपना गुरु दो बार हज कर चुकी है और उसने राजा हाशमी नामक युवक को अपने साथ रखा हुआ है. कुछ दिनों पहले ही इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र के हिंदू किन्नरों ने मुस्लिम किन्नरों पर धर्मांतरण और एचआईवी संक्रमित करने के आरोप लगाए थे.

ये आरोप भी लगाए गए

प्रेस वार्ता के दौरान किन्नरों ने आगे आरोप लगाते हुए बताया कि सपना और राजा ने ही किन्नरों को प्रताड़ित कर उनका शारीरिक शोषण कर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया था. किन्नर समाज पर कब्जा जमाने के लिए हिंदू-मुस्लिम का पूरा खेल सपना गुरु ने ही रचा है और इसलिए उसे हटाया गया.

इसी के साथ सपना गुरु ने सभी पर दबाव बनाकर सीमा गुरु और चेलों पर मारपीट की और प्रताडित करने के झूठे आरोप लगाए.

कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि सीमा गुरु और उनके चेले सनातनी किन्नर हैं और उन्होंने कभी किन्नरों को परेशान नहीं किया. उनका मठ अलग है और इनका (सपना गुरु का) मठ अलग है.

मीडिया से बात करते हुए किन्नरों ने बताया कि सभी ने अपनी गलती स्वीकार ली है. इसलिए सीमा गुरु और उनके चेलों के खिलाफ सभी शिकायतें वापस भी ले ली थी. आगे उन्होंने पुलिस से मांग की हैं कि सपना गुरु, राजा हाशमी और उसके साथी काजल, सोनम के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए. किन्नरों का कहना है कि वे इस विवाद को खत्म करना चाहते है, क्योंकि इससे किन्नर समाज की पूरे शहर में बदनामी हो रही है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments