Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

शाहजहांपुर: श्मशान में इंसानियत...

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में श्मशान घाट पर बुजुर्ग की जलती चिता की आग पर मीट पकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

डोल ग्यारस पर गंज...

डोल ग्यारस पर गंज बासौदा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: सर्व समाज ने...

‘चाय में बेहोशी की...

प्यार के पागलपन में अपने ही परिवार के 7 लोगों को कुल्हाड़ी से काटने वाली शबनम की खौफनाक दास्तान। जानिए पुलिस तफ्तीश की वो इनसाइड स्टोरी जिसने खोला पूरा राज।

UPI का फ्री दौर...

UPI पर मुफ्त का दौर खत्म! 15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर लगेगा मर्चेंट चार्ज। PhonePe और Google Pay की होगी अरबों डॉलर की बंपर कमाई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर के महू में बम धमाका, सेना की फायरिंग रेंज में बकरी...

इंदौर के महू में बम धमाका, सेना की फायरिंग रेंज में बकरी चरा रहे युवक की दर्दनाक मौत

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पास महू के सैन्य क्षेत्र स्थित हेमा रेंज में फिर हादसा हुआ है। पास के गांव का निवासी शरीफ नामक युवक जंगलो में बकरी चराने गया था। उसी दौरान सेना का बम फट गया और एक 35, वर्षीय युवक शरीफ की मौत हो गई। बम की आवाज सुनकर मृतक के मामा मौके पर पहुंचा और अपने साथियो की मदद से घायल को शासकीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना रविवार शाम किशनगंज पुलिस थाना क्षेत्र के हेमा रेंज की है। जानकारी के अनुसार हेमा रेंज में सेना द्वारा युद्ध का अभ्यास किया जाता है। वहीं पास के गांव में रहने वाले लोग अक्सर सेना के अफसरों की नजरों से बचकर हेमा रेंज जाते है। सेना द्वारा बड़े – बड़े चेतावनी बोर्ड लगा रखे हैं।

मौखिक तौर पर भी काई बार समझाइश दी जाती है। लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण अपनी गाय और बकरी चराने जंगलो में जाते है यह युवक भी जंगल में बकरी चराने गया था और बम के धमाके के बाद युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments