Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : जिहादी मोहसिन का एक और कांड… नाबालिग को 15 दिन...

इंदौर : जिहादी मोहसिन का एक और कांड… नाबालिग को 15 दिन तक बंधक बनाया, भाई इमरान और दोस्त फैजान के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • प्रदेश के इंदौर में मोहसिन खान लव जिहाद कांड में कांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि आरोपी ने एक नाबालिग को भी निशाना बनाया था। इस मामले में भी अन्नपूर्णा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदू युवतियों (Hindu Ladies) के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शूटिंग कोच मोहसिन के खिलाफ अन्नपूर्णा पुलिस ने पांचवां प्रकरण दर्ज किया है। मोहसिन ने नाबालिग को 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा और भाई इमरान व दोस्त फैजान के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मामले में एसआईटी गठित की है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म, बार-बार दुष्कर्म, धोखाधड़ी सहित 14 धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। उधर, कोर्ट ने आरोपी मोहसिन को छह दिन के रिमांड पर सौंपा है।

मदद के नाम पर किया धोखा

  • पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत के बाद घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिचित ने मोहसिन के सिल्वर ऑक्स कॉलोनी स्थित फ्लैट पर साफ-सफाई का काम दिलवाया।

फरवरी 2020 में काम शुरू किया था। एक दिन आरोपी ने कहा कि अच्छे से रहा कर। इसी बहाने बुरी नीयत से शरीर पर हाथ लगाया। तब मेरी आयु 17 वर्ष थी। इसके बाद वह रोजाना गंदी हरकत करने लगा।

कभी गोद में बैठा लेता था। मना करने पर कहता था यह काम भी करना पड़ेगा। वह नए कपड़े पहनने के लिए देता था। वह स्वयं ही कपड़े उतारता था और पहनाता था। मोहसिन ने अप्राकृतिक संबंध बनाए।

लॉकडाउन में खाना बनाने के बहाने बुलाया था घर

पीड़िता ने बताया मोहसिन से मिलने उसका भाई इमरान और दोस्त फैजान आया करते थे, इन्होंने ने भी मुझे बुरी नीयत से हाथ लगाया। लॉकडाउन में खाना बनाने के बहाने घर पर बुलाया। तीनों ने 15 दिन बंधक बनाकर रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया। मोहसिन अश्लील वीडियो दिखाता था। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाए थे।

पहली बार एसआईटी गठित

मामले में बारीकी से हर पहलुओं पर जांच करने पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश मीणा ने एसआईटी गठित की है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ितों के बयानों पर गंभीरता से जांच होगी। वीडियो फुटेज भी देखे जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूरे घटनाक्रम का अलग-अलग ब्योरा लिया जाएगा। आरोपी का मोबाइल जब्त किया है। मोबाइल से सारी चैटिंग डिलीट कर दी थी, जिन्हें दोबारा खोला जाएगा। मोबाइल की भी फोरेंसिक जांच होगी।

बता दें कि यह पहली बार है जब लव जिहाद के मामले में विशेष जांच टीम का गठन किया है। यह टीम पीड़ितों के अलावा एकेडमी के सभी विद्यार्थियों से बात कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments