Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

बुधनी में आदिवासियों के...

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा के कोसमी गांव में गरीब आदिवासियों के घरों पर प्रशासन के बुलडोजर चलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद पीड़ितों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने मौके से ही मुख्य सचिव को फोन लगाकर कड़ी फटकार लगाई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

लव मैरिज का खौफनाक...

गाजियाबाद के खोड़ा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या। मकान मालिक को फंसाने के लिए किया रोने का नाटक। पुलिस ने 12 घंटे में किया भंडाफोड़। पूरी खबर पढ़ें।

सीहोर के कोसमी गांव...

MP News: सीहोर के कोसमी गांव में वन विभाग की कार्रवाई के बाद प्रभावित आदिवासी परिवारों से मिले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। मुख्य सचिव को दिए पीड़ित परिवारों के तुरंत पुनर्वास और पक्के मकान बनाने के निर्देश। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

सवाल पूछो तो ‘टैग’...

आज के भारत में सवाल पूछने पर जवाब नहीं बल्कि 'गोदी मीडिया' या 'चमचा' का टैग मिलता है। जानिए कैसे यह 'लेबलिंग पॉलिटिक्स' और सोशल मीडिया इको-चैंबर हमारे लोकतंत्र को खोखला कर रहे हैं। पूरा विश्लेषण पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में भिक्षुकों की सूचना देने वालों को जिला प्रशासन द्वारा किया...

इंदौर में भिक्षुकों की सूचना देने वालों को जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है पुरस्कृत,8 नागरिकों को सौंपे एक-एक हजार रुपये के चैक।8 नागरिकों को सौंपे एक-एक हजार रुपये के चैक।

इंदौर में भिक्षुकों की सूचना देने वालों को जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है पुरस्कृत।

कलेक्टर आशीष सिंह ने सूचना देने वाले 8 नागरिकों को सौंपे एक-एक हजार रुपये के चैक।

अब तक 14 लोगों को दी गई प्रोत्साहन राशि।

इंदौर भिक्षुक मुक्त शहर बनने की ओर अग्रसर है। इंदौर जिले को भिक्षुक मुक्त बनाने की कलेक्टर आशीष सिंह की अभिनव पहल जारी है। इस पहल के तहत भिक्षा मांगने वालों की सूचना देने वाले नागरिकों को पुरस्कृत किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए जिले में किसी भी प्रकार की भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।
कलेक्टर आशीष सिंह आज ने भिक्षुकों की सूचना देने वाले 8 नागरिकों को एक-एक हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी। इसके पूर्व भी गत सोमवार को इसी तरह भिक्षावृत्ति करने वालों की सूचना देने वाले 6 नागरिकों को कलेक्टर द्वारा एक-एक हजार रूपये की राशि देकर पुरस्कृत किया गया था। भिक्षावृत्ति की सूचना देने वाले अब तक 14 नागरिकों को पुरस्कृत किया जा चुका है और यह क्रम लगातार जारी है। उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले को शीघ्र ही भिक्षावृत्ति मुक्त जिला घोषित किया जाएगा।
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर आशीष सिंह ने भिक्षावृत्ति की सूचना देने वाले अविनाश गोयल, नाजनीन कुरैशी, दर्शन कुमार सोनी, कपिल पंवार, दीपक लोहरवाल, आदित्य गंगराड़े, अर्जुन कौल तथा तन्मय विरखरे को एक-एक हजार रुपये की सम्मान निधि प्रदान की।
जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि इंदौर में भिक्षावृत्ति करने वालों की सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा के (मोबाईल नंबर- 9691494951) पर दे सकते हैं। सूचना सत्यापन के दौरान जानकारी सही पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments