Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली वारदात, व्यापारी चिराग जैन की...

इंदौर में सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली वारदात, व्यापारी चिराग जैन की घर में घुसकर हत्या

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/इंदौर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन रेप, चोरी और हत्या की घटनाएं सामने आती रहती है। ताजा मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का है। जहां स्थित मिलन हाइट्स बिल्डिंग में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। व्यापारी चिराग जैन की उनके ही पूर्व व्यवसायिक साझेदार विवेक जैन ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।

दरअसल आरोपी विवेक जैन ने सुबह घर में घुसकर चिराग जैन पर हमला कर दिया। चाकू से किए गए ताबड़तोड़ वारों में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त चिराग की पत्नी बाहर गई हुई थी लेकीन उनका बेटा घर पर ही मौजूद था, जिसने हमलावर को पहचान लिया। जिसमें सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

आरोपी की तलाश में पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद और पूर्व व्यावसायिक मतभेद को इस हमले की वजह माना जा रहा है। कनाडिया पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments