Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...

वृद्धजन, निःशक्तजन व महिलाओं...

वृद्धजन, निःशक्तजन व महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क परिवहन की सौगात।निःशुल्क परिवहन देने वाला...
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन में शराब विक्रय पर रोक, फिर भी बाबा कालभैरव को लगता...

उज्जैन में शराब विक्रय पर रोक, फिर भी बाबा कालभैरव को लगता रहेगा भोग

  • मध्य प्रदेश सरकार ने 17 धार्मिक शहरों में शराब विक्रय पर रोक लगाई है, जिसमें उज्जैन भी शामिल है। काल भैरव मंदिर में मदिरा भोग की परंपरा जारी रहेगी, लेकिन भक्तों को अब शराब बाहर से लानी पड़ेगी। कलेक्टर ने इस परंपरा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के सामने दुकान खोले जाने का अनुरोध किया है।

उज्जैन। मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में शराब का विक्रय नहीं किया जाएगा। इसके लिए इन शहरों में चल रहीं शराब की सभी दुकानें सोमवार 31 जनवरी से बंद हो जाएंगी। चूंकि इन धार्मिक शहरों में उज्जैन भी सम्मिलित है और यहां के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में शराब (मदिरा) का भोग लगाने की प्रचीन पूजन-परंपरा है, इसलिए अब भक्तों को इसके लिए फिलहाल बाहर से शराब लानी पड़ेगी।

हालांकि उज्जैन के कलेक्टर ने काल भैरव को मदिरा भोग की पूजन-परंपरा के महत्व के तर्क पर मंदिर के सामने वाली दुकान संचालित होने देने का अनुरोध शासन को पत्र लिखकर किया है। इस पर शासन को फैसला लेना है।

हर दिन करते हैं 40 हजार श्रद्धालु दर्शन

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन 40 हजार से अधिक श्रद्धालु काल भैरव मंदिर में पहुंचते हैं। इनमें लगभग एक तिहाई मदिरा का भोग लगाते हैं।

कोरोना काल में नहीं रुकी परंपरा

  • काल भैरव मंदिर के पुजारी पंडित ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि काल भैरव को मदिरा भोग की परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है। कोरोना काल में भी यह नहीं रुकी। शराब की दुकान बंद होने के बावजूद भी इसे जारी रखा जाएगा।
  • प्रशासन से अनुरोध किया है कि सिंहस्थ के समय में जब उज्जैन की सभी शराब दुकानें बंद रहीं, लेकिन मंदिर के सामने की दुकान खोली गई। उसी तरह अब भी इसे खोला रखा जाए।

प्रतिदिन लगता है मदिरा का भोग

बता दें कि काल भैरव मंदिर में भक्तों के अलावा पुजारी की ओर से भी नियमित चार बार मदिरा का भोग लगाया जता है। मंदिर के पट खुलने और तीनों आरती के समय मदिरा का भोग लगता है। उज्जैन में प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर भी शासन-प्रशासन द्वारा नगर पूजा में स्वयं कलेक्टर देवी महामाया व महालया को मदिरा का भोग लगाते हैं।

मप्र के इन शहरों में लगेगी शराब विक्रय पर रोक

राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक शहरों के 19 स्थानों पर में एक अप्रैल से शराब की बिक्री पर रोक लगाई है। इसमें कुल 47 शराब की दुकानों को 31 मार्च से बंद किया गया है। इनमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, मंदसौर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, अमरकंटक, सलकनपुर, पन्ना, मंडला, मुलताई, बरमान कला, लिंगा, कुंडलपुर हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments