Friday, August 28, 2026

TOP NEWS

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड...

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ Moto G67 Power 5G,...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी से मिली मंजूरी, बाजार में दस्तक देगा देश का...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, सूचना देने पर ₹2,000 का...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव के बीच मंत्री बी. नागेंद्र का इस्तीफा, प्रेस कॉन्फ्रेंस...
Homeमध्य प्रदेशखंडवा गैंगरेप हत्या की कांग्रेस जांच कमेटी ने की इंसाफ की मांग,...

खंडवा गैंगरेप हत्या की कांग्रेस जांच कमेटी ने की इंसाफ की मांग, कहा- पीड़ित के दर्द का एहसास करना भी मुश्किल

खंडवा गैंगरेप और हत्या मामले को लेकर कांग्रेस की जांच कमेटी आज खंडवा पहुंची। कांग्रेस की जांच कमेटी पहले पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद कांग्रेस जांच दल ने खंडवा कलेक्टर और पुलिस अधिक्षक से मुलाकात की। कांग्रेस जांच दल में विधायक झूमा सोलंकी, शोभा ओझा, पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ शामिल थी। सभी ने मांग की है कि पीड़िता के परिवार को 25 लख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाए। इसके अलावा परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए। वही इस पूरे मामले की कड़ी जांच की जाए।

कांग्रेस जांच दल के सदस्यों ने कहा पीड़ित परिवार को इंसाफ मिले और आरोपियों को सख्त सजा मिले। मध्य प्रदेश महिलाओं के अत्याचार के मामले में अव्वल है और सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। दल में शामिल विधायक झूमा सोलंकी ने कहा इस घटना में शामिल दोषियों को फांसी की सजा की मांग की है। परिवार को 25 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाए। साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।

कांग्रेस दल ने स्थानीय प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप लगाए। कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने गैंगरेप की घटना को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को घेरा ओर आरोप लगाए हैं कि प्रदेश में लगातार गैंगरेप के मामले बढ़ रहे हैं। दरिंदे छोटी बच्चियों को भी निशाना बना रहे हैं। खंडवा में हुए गैंग रेप की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। पीड़ित ने जो दर्द सहा है। इसका एहसास करना भी मुश्किल है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments