Monday, September 21, 2026

TOP NEWS

सावधान! अपने नाम की...

DoT SIM Card Warning: अपने नाम की सिम किसी और को देने या फर्जी आईडी इस्तेमाल करने पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और होगी 3 साल की जेल। जानें खुद को सुरक्षित रखने का तरीका।

दसई उप मंडी में...

सरदारपुरदसई उप मंडी में 10 टन एवं 50 टन क्षमता के नवीन टोल...

महाकाल मंदिर में शर्मनाक...

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड्स द्वारा महिला श्रद्धालु से मारपीट और बाल खींचने का वीडियो वायरल। पीड़ित महिला ने बेटी से भी बदसलूकी का लगाया आरोप।

राम मंदिर में 70...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा! सुप्रीम कोर्ट में SIT बोली- 70 नहीं 105 बार हुई चोरी, सभी घटनाएं CCTV में कैद। 2 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट।
Homeमध्य प्रदेशगुना : 3 दिन में शादी करो... नहीं तो पीएम आवास सूची...

गुना : 3 दिन में शादी करो… नहीं तो पीएम आवास सूची से कट जाएगा नाम… गुना में सामने आया अनोखा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज गुना/गुना जिले की आरोन नगर परिषद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के दिव्यांग हितग्राही को अनोखा फरमान सुनाया है। हितग्राही का दावा है कि नगर परिषद के इंजीनियर ने उसे 3 दिन में शादी करने का अल्टीमेटम दिया है, अगर वह ऐसा नहीं कर पाता है तो उसे पीएम आवास योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा।

बता दें कि आरोन नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 निवासी दिव्यांग पवन अहिरवार मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे। पवन ने कलेक्टर को शिकायती आवेदन देकर दावा किया कि दो महीने पहले पीएम आवास योजना के हितग्राहियों की सूची में उसका नाम शामिल था, लेकिन अब उसका नाम नदारद हो गया है। पवन के मुताबिक, उसने नगर परिषद कार्यालय में संपर्क किया तो पीएम आवास योजना का काम देखने वाले इंजीनियर ने उससे कहा कि कुंवारे व्यक्ति को इस योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता है, उससे शादी करनी होगी। पवन ने यह भी दावा किया है कि नगर परिषद ने उसे एक नोटिस दिया है, जिसमें शादी करने के लिए महज 3 दिनों का समय दिया गया है। अगर वह ऐसा नहीं कर पाता है तो उसका नाम सूची में स्थाई रूप से हटा दिया जाएगा।

पवन के आरोपों को लेकर गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा है कि इस मामले में पूरी तरह गलत अर्थ निकाला गया है। पवन कुमार के पास निजी जमीन है, जिसकी जानकारी मांगी जा रही है। उन्होंने इस मामले में जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी से पूरी जानकारी मांगी है। जैसा बताया जा रहा है मामला वैसा बिल्कुल नहीं है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments