Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर : कार से कुचलकर युवक को मारने की कोशिश, फिर डंडों...

ग्वालियर : कार से कुचलकर युवक को मारने की कोशिश, फिर डंडों से पीटकर अधमरा किया, CCTV में कैद हुई करतूत

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

ग्वालियर का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां दो कार में सवार लोगों ने पहले तो युवकों को कार से कुचलने का प्रयास किया फिर डंडे से पीटा.

एनटीवी टाइम न्यूज/मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बहुत बुलंद हैं.वे पुलिस को चुनौती देते हुए सरे आम लोगों को पीटने, उन्हें गाड़ियों से कुचलने की घटनाओ को अंजाम दे रहे हैं. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें दो कार में सवार होकर आए लोगों ने बाईक सवारों को कुचलकर मारने का प्रयास किया. इससे भी जब मन नहीं भरा तो एक युवक को डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया.

ये है मामला

बताया गया कि यह वीडियो पुरानी छावनी इलाके के सैनिक होटल का है. इसमें साफ नजऱ आ रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते कार सवारों ने पहले सड़क पर खड़े तीन युवकों को कुचल कर मारने का प्रयास किया. इसके बाद दो युवक जान बचाकर भागे एक युवक जमीन पर गिर गया. जमीन पर गिरे युवक को बदमाशों ने डंडों से जमकर पीटा.

पुलिस ने मामला दर्ज किया

सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दो युवकों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. घटना का सीसीटीवी सामने आया है. जिसमें पूरी घटना कैद है. पुरानी छावनी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments