Wednesday, October 21, 2026

TOP NEWS

राहुल गांधी एक बहुत...

कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर बड़ा तंज! धार में शस्त्र पूजन के बाद बोले मंत्री- 'राहुल गांधी एक बहुत रहस्यमयी नेता हैं, वे कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता।' पढ़ें पूरी ख़बर।

Mahindra XUV 3XO ZNG...

Mahindra XUV 3XO ZNG: महिंद्रा ने भारत में अपनी पहली टर्बो-CNG SUV लॉन्च कर दी है। ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी और 24.7 km/kg माइलेज के साथ आने वाली इस कार की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है। जानिए इसके फीचर्स और वेरिएंट्स की पूरी डिटेल्स।

देवास में जवारा विसर्जन...

मध्य प्रदेश के देवास (राजोदा) में जवारा विसर्जन के दौरान बैंड के शोर से भड़कीं मधुमक्खियों ने 200 श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इस हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं, जबकि 200 डंक लगने से गंभीर एक युवक को इंदौर रेफर किया गया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

PM Modi Vijayadashami Speech ...

सत्य की जीत विजयादशमी पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम विशेष संदेशनई दिल्ली:प्रधानमंत्री...
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर : ‘सर…मैं आपकी बेटी जैसी हूं, मुझे फेल मत करना, पासिंग...

ग्वालियर : ‘सर…मैं आपकी बेटी जैसी हूं, मुझे फेल मत करना, पासिंग नंबर दे देना…’

  • माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं परीक्षा की कॉपियां जांचते समय शिक्षकों को कुछ इस तरह के नोट्स भी कॉपियों में लिखे मिल रहे हैं।

सर, मैं आपकी बेटी जैसी हूं, बीमार होने से कॉपी में नहीं लिख पाई, प्लीज मुझे पास कर देना। इस बार गणित व अंग्रेजी का पेपर कठिन था, मुझे फेल मत करना, पासिंग नंबर दे देना…। माता-पिता की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी, इसलिए पढ़ाई नहीं हुई, अच्छे नंबर दे देना। सर प्लीज मुझे फेल मत करना, पास कर दो इससे मेरी शादी हो जाएगी…..। इन दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं परीक्षा की कॉपियां जांचते समय शिक्षकों को कुछ इस तरह के नोट्स भी कॉपियों में लिखे मिल रहे हैं। ये नोट्स विद्यार्थियों ने कॉपी के पहले अथवा आखिरी पन्ने पर लिखे हैं।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिंदे की छावनी में बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांच रहे शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नोट्स में सबसे ज्यादा परिवार की निजी समस्या का तर्क देने के साथ ही शादी होने के लिए पास होना जरूरी बताते हुए विद्यार्थियों ने अच्छे नंबर देने की गुहार लगाई है। हालांकि शिक्षकों द्वारा कॉपी में छात्र द्वारा प्रश्नों का का सही उत्तर लिखने पर ही नंबर दिए जा रहे है।

किसी का परिजन की बीमारी, किसी का शादी का बहाना

कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कई विद्यार्थियों ने परीक्षा के दौरान माता-पिता और परिजन की बीमारी का तर्क दे रखा है। कुछ विद्यार्थियों ने खुद बीमार होने की बात लिखी है। कुछ विद्यार्थियों ने कठिन पेपर आने की वजह, किसी ने परिवार में गमी और कुछ विद्यार्थियों ने पास होने के बाद शादी होने की बात बताकर शिक्षकों से अच्छे नंबर देने की गुहार लगाई है।

इस तरह के नोट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता

कॉपियां चैक करने वाले शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के नोट्स से उन्हें कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। विद्यार्थियों ने जितना और जैसा लिखा है, उसी हिसाब से ही नंबर दिए जा रहे हैं।

45 हजार कॉपियां हो चुकीं चेक

माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से शिंदे की छावनी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां सीसीटीवी कैमरे सहित कड़ी सुरक्षा में 500 से अधिक शिक्षकों द्वार कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। यहां एक लाख से अधिक कॉपियां आ चुकी हैं, इनमें से 45 हजार कॉपियों चेक हो चुकी हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments