Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

PM Modi Vijayadashami Speech ...

सत्य की जीत विजयादशमी पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम विशेष संदेशनई दिल्ली:प्रधानमंत्री...

मांडू में 51 फीट...

ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम जी के भव्य जुलूस और आकर्षक आतिशबाजी के बीच 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया गया।

रुड़की में 107वां दशहरा...

रुड़की में 107वां दशहरा महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने इस अवसर पर शहरवासियों को भव्य राम द्वार के निर्माण और नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प की दो बड़ी सौगातें दीं।

दीपके बोले- हमारे आंदोलन...

CJP संयोजक अभिजीत दीपके ने युवा आंदोलनों की तुलना नेपाल-बांग्लादेश से करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के जेल जाने को गांधीवादी सत्याग्रह बताते हुए फिर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू करने का संकल्प लिया।
Homeउत्तराखंडहनुमान चौक पर दशहरा जुलूस का भव्य स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

हनुमान चौक पर दशहरा जुलूस का भव्य स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

हनुमान चौक पर दशहरा जुलूस का भव्य स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

अर्जुन धालीवाल मंगलौर।
मंगलौर के हनुमान चौक पर मंगलवार को दशहरे पर्व पर गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल देखने को मिली।

विजयादशमी पर दशहरा और रामलीला कमेटी का भव्य जुलूस जब मुख्य बाजारों से होता हुआ हनुमान चौक पहुंचा, तो पूर्व विधायक स्वर्गीय हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र आमिर अंसारी और उबेदुर रहमान उर्फ मोंटी ने अपने समर्थकों के साथ फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

दोनों भाइयों ने झांकियों के कलाकारों और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट व पुलिस स्टाफ को भी सम्मानित कर कानून के सम्मान का संदेश दिया।

आमिर अंसारी ने कहा – “ये मंगलौर की गंगा-जमुनी तहजीब है। मेरे पिता ने सिखाया है कि त्योहारों में कोई हिंदू-मुसलमान नहीं होता। त्योहार सबके होते हैं।”

मोंटी ने कहा कि पिता की यह परंपरा आगे भी कायम रहेगी। कार्यक्रम के अंत में हलवा वितरण कर सभी को दशहरे की बधाई दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments