Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

पति को गला घोंटकर...

• मेरठ कोर्ट ने पति की गला घोंटकर हत्या करने और सांप से डसवाने का नाटक रचने वाली रविता और उसके प्रेमी को फांसी की सजा सुनाई। पूरी खबर ntvtime.com पर।

चोरल जंगल में रेलवे...

चोरल जंगल में रेलवे लाइन के लिए पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट की रोक। वन विभाग और रेलवे से मांगा जवाब, 30 नवंबर को अगली सुनवाई। ताजा अपडेट ntvtime पर।

OBC आरक्षण पर CM...

MP में 27% OBC आरक्षण पर CM हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ओबीसी महासभा के बीच बड़ी बैठक हुई। महासभा ने 13% होल्ड उम्मीदवारों को तुरंत पद बढ़ाकर राहत देने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें।

हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं...

हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 31 भिखारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिक्षुक अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई। पूरी ख़बर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशछतरपुर : बहन ने रची भाई की हत्या की साजिश, 2 साथियों...

छतरपुर : बहन ने रची भाई की हत्या की साजिश, 2 साथियों के साथ पकड़ी गई

छतरपुर जिले में राजनगर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति को गोली मारने की साजिश रची थी। चार दिन पहले राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नहदौरा में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने पीड़ित को तुरंत चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। जांच में पता चला कि पीड़ित की चचेरी बहन ने कलावती ने पारिवारिक विवाद के चलते बदला लेने की साजिश रची थी। उसने अपने दो साथियों-दीपक यादव और सोनू उर्फ सुरेंद्र तोमर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने कलावती (हल्कू आदिवासी की पुत्री), दीपक यादव (जमुना यादव का पुत्र, ग्राम देवरा भापतपुर निवासी) और सोनू उर्फ सुरेंद्र (जय सिंह तोमर का पुत्र, ग्राम शब्दुआ निवासी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक अवैध पिस्टल, होंडा मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

एसडीओपी खजुराहो प्रभारी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और छतरपुर-पन्ना क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पीड़ित का इलाज जारी है और मामले की जांच चल रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजनगर, गोयरा थाना प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments