Monday, August 31, 2026

TOP NEWS

उज्जैन श्मशान में जलती...

उज्जैन श्मशान में जलती चिता से मांस खाने का वीडियो वायरल: किन्नर अघोरी...

सिंगर अंकित हत्याकांड: यूपी...

सिंगर अंकित हत्याकांड: यूपी पुलिस और STF का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में 2...

आज का राशिफल31 अगस्त...

आज का राशिफल31 अगस्त 2026 , सोमवारमेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,...

श्रीफल ही नहीं पौष्टिकता...

2 सितंबर विश्व नारियल दिवस पर विशेषश्रीफल ही नहीं पौष्टिकता एवं चमत्कारी गुणों...
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : 5 हजार की रिश्वत लेते आरक्षक गिरफ्तार , लोकायुक्त की...

जबलपुर : 5 हजार की रिश्वत लेते आरक्षक गिरफ्तार , लोकायुक्त की बड़ी कारवाई।

शिकायत लेकर आए शख्स से मांगे 55 हजार रुपए

जबलपुर के अंधेरेदेव के रहने वाले शिवम चौरसिया की शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर के ओमती थाना के आरक्षक नीतेश शुक्ला को 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी आरक्षक ने शिकायतकर्ता से उसकी बुलेट छोड़ने के बदले 55 हजार की रिश्वत मांगी थी। प्रार्थी रिश्वत की पहली किस्त के रूप 5000 रुपए देने के लिए पहुंचा, तभी

जानकारी के मुताबिक, शिवम चौरसिया अपने गिरवी रखे सोने के कंगन वापस न मिलने पर ओमती थाने में शिकायत करने पहुंचा था। शिवम चौरसिया के सोने के कंगन उसके दोस्त द्वारा खुर्दबुर्द किए गए थे जिसकी शिकायत लेकर पहुंचा था। तभी ओमती थाने उसकी मुलाकात आरक्षक निलेश शुक्ला से हुई, निलेश शुक्ला ने उसको शिकायत पत्र सुधार कर लाने की बात कही। इसके बाद शिवम दूसरे दिन शिकायत पत्र में सुधार करके लेकर गया।

तब आरक्षक ने उसकी मोटर साइकिल बुलेट थाने में रख ली और सोने के कंगन और मोटरसाइकिल देने के बदले फरियादी से 55 हजार रिश्वत की मांग करने लगा। नहीं तो नकली कंगन गिरवी रखने के जुर्म में मामला बनाने की बात की जा रही थी, जिससे परेशान होकर आवेदक ने लोकायुक्त जबलपुर को इसकी शिकायत की। आवेदक की शिकायत पर लोकायुक्त ने नीतेश शुक्ला को 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। साथ ही आरक्षक के साथ एक और कर्मचारी है जिनकी लोकायुक्त द्वारा जांच जारी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments