Saturday, October 17, 2026

TOP NEWS

कोटा के कोचिंग संस्थान...

कोटा के जवाहर नगर स्थित एलन कोचिंग संस्थान (Allen Coaching Institute) के क्लासरूम में दो छात्रों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। सिर पर वार होने से एक छात्र घायल हो गया है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। डीएसपी मनीष शर्मा के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

मांडू में नवरात्रि महोत्सव...

मांडू में नवरात्रि महोत्सव की धूम, 15 वार्डों में गरबे की गूंजराहुल सेन...

इंदौर के नामचीन गरबा...

इंदौर के माता कनकेश्वरी गरबा पंडाल में बीजेपी नेता कमल चौहान द्वारा 15 वर्षीय किशोरी और उसके परिवार के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल. कांग्रेस ने आरोपी नेता की बर्खास्तगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. पढ़ें पूरी खबर.

बांग्लादेश में बड़ा विवाद:...

बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में दुर्गा पूजा के महाषष्ठी के दिन केंद्रीय मंदिर के पास गोमांस पकाने और कैंपस में गोकशी के ऐलान से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। पहले रोक लगाने के बाद प्रशासन ने छात्रों के दबाव में यू-टर्न लिया। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशझंडा वंदन के साथ फ्रीडम राइड को मिली हरी झंडी

झंडा वंदन के साथ फ्रीडम राइड को मिली हरी झंडी

झंडा वंदन के साथ फ्रीडम राइड को मिली हरी झंडी

इंदौर

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड, इंदौर कार्यालय में माननीय महापौर एवं एआईसीटीएसएल के अध्यक्ष श्री पुष्यमित्र भार्गव ने ध्वजारोहण किया।

महापौर ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ, स्वतंत्रता संग्राम में बलिदानियों का भी स्मरण करते हुए कहा कि सभी भारतीय संविधान का सम्मान करें। जिस प्रकार देश की सीमाओं की सुरक्षा हेतु सैनिक तैनात है हम भी देश को आंतरिक रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु अपने कार्यस्थल पर अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूरी दृढ़ता से करें।

साथ ही उन्होंने इस अवसर पर MYBYK द्वारा आयोजित फ्रीडम राइड (साइकिल यात्रा) को हरी झंडी भी दिखाई। ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने एवं सामान्यजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित फ्रीडम राइड में एआईसीटीएसएल स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता की। यह यात्रा AICTSL कार्यालय से प्रारंभ होकर शिवाजी वाटिका, रीगल से पलासिया होते हुए AICTSL पर संपन्न हुई।

इस आयोजन में निगमायुक्त आईएएस श्री शिवम वर्मा, एआईसीटीएसएल सीईओ आईएएस श्री दिव्यांक सिंह एवं अन्य अधिकारी, बस संचालक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड, इंदौर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments